राजद के बोल, अपने गिरेबान में झांक कर देखें जदयू नेता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2016 6:22 AM

विज्ञापन

जिले में जदयू व राजद का संघर्ष सतह पर मुंगेर : प्रमोद यादव, परवेज चांद, मंटू शर्मा, अरिवंद कुमार यादव ने कहा कि जदयू जिलाध्यक्ष का बयान हास्यापद एवं बचकाना है. जदयू नेताओं को अपने गिरेबान को झांकना चाहिए कि पूर्व में जदयू-भाजपा की 10 वर्षों की सरकार में रह कर जदयू के जनप्रतिनिधियों द्वारा […]

विज्ञापन

जिले में जदयू व राजद का संघर्ष सतह पर

मुंगेर : प्रमोद यादव, परवेज चांद, मंटू शर्मा, अरिवंद कुमार यादव ने कहा कि जदयू जिलाध्यक्ष का बयान हास्यापद एवं बचकाना है. जदयू नेताओं को अपने गिरेबान को झांकना चाहिए कि पूर्व में जदयू-भाजपा की 10 वर्षों की सरकार में रह कर जदयू के जनप्रतिनिधियों द्वारा लोक हित में कौन-कौन सा विकास कार्य किया गया है. राजद नेताओं ने कहा कि राजद सरकार में तो प्रमंडल का दर्जा प्राप्त हुआ. लेकिन दस वर्षों में जदयू द्वारा एक भी प्रमंडल स्तरीय कार्य नहीं कराया गया.
आज जब महागंठबंधन की सरकार से जब मुंगेर प्रमंडल में विवि निर्माण की शांतिपूर्ण तरीके से सरकार राजद द्वारा मांग कर रही तो जदयू नेता बौखला कर राजद के विरुद्ध अर्नगल बयानबाजी करने पर लगा है जो विश्वविद्याल विरोधी कार्य है. जदयू नेताओं को यह भी ज्ञान नहीं है कि विधान पार्षद संजय प्रसाद त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि द्वारा चुने गये है. उनका क्षेत्र पंचायत का विकास से जुड़ा होता है. उनके पास स्कूल बनाने की कोई योजना नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन