टीबी से रोगी की गयी जान तीन माह से चल रहा था इलाज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2016 4:34 AM

विज्ञापन

मुंगेर : एक ओर जहां सरकार यक्ष्मा के रोकथाम व इससे पीड़ित लोगों के इलाज के पर डॉट‍्स के माध्यम से करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. वहीं दूसरी ओर लगातार यक्ष्मा से पीड़ित होकर लोग जान गंवा रहे. शनिवार को यक्ष्मा रोग से पीड़ित एक व्यक्ति की सदर अस्पताल में मौत हो गयी. जिसका […]

विज्ञापन

मुंगेर : एक ओर जहां सरकार यक्ष्मा के रोकथाम व इससे पीड़ित लोगों के इलाज के पर डॉट‍्स के माध्यम से करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. वहीं दूसरी ओर लगातार यक्ष्मा से पीड़ित होकर लोग जान गंवा रहे. शनिवार को यक्ष्मा रोग से पीड़ित एक व्यक्ति की सदर अस्पताल में मौत हो गयी. जिसका पिछले तीन माह से इलाज चल रहा था. मृतक धरहरा प्रखंड के माताडीह पंचायत का रहने वाला रवि कृष्ण बताया जाता है. मृतक की मां अमिता देवी ने बताया कि रवि कृष्ण टीवी रोग से ग्रसित था़ पिछले तीन महीने से उनके पुत्र का इलाज चल रहा था

और शुक्रवार को बाल रवि कृष्ण के सिर में हल्का दर्द हुआ़ शनिवार की सुबह वह सिर दर्द से बेचैन होने लगा. जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भरती किया गया. किंतु इलाज आरंभ होने के कुछ ही देर बाद युवक की मौत हो गयी़ रवि कृष्ण की मौत ने यक्ष्मा अभियान पर बड़ा सवाल खड़ा किया है. क्योंकि इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है. बताया जाता है कि यक्ष्मा रोगियों की पहचान के बाद उसके दवा की व्यवस्था तो कर दी जाती है. किंतु उसका सही मॉनीटरिंग नहीं होता. फलत: टीवी रोग से पीड़ित व्यक्ति की मौत हो जाती है.

कहते हैं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ बहावउद्दीन ने बताया कि युवक टीवी रोग से ग्रसित था तथा उसका इलाज चल रहा था. साथ ही समय-समय पर फॉलोअप भी किया जा रहा था़ युवक की मौत वायरल इनफेक्शन से हुई है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन