सीएम आगमन को ले हुई टेस्ट लैंडिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2016 3:30 AM
मुंगेर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार हेलीकॉप्टर से नहीं बल्कि राजकीय वायुयान से मुंगेर आयेंगे. इसे लेकर शुक्रवार को दूसरी बार मुंगेर हवाई अड्डे के नवनिर्मित रनवे पर टेस्ट लैंडिंग किया गया. राज्य सरकार के चीफ पायलट कैप्टन दीपक कुमार एवं कैप्टन सत्यप्रकाश राजकीय वायुयान को लेकर मुंगेर हवाई अड्डे पर लैंड किया और […]
मुंगेर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार हेलीकॉप्टर से नहीं बल्कि राजकीय वायुयान से मुंगेर आयेंगे. इसे लेकर शुक्रवार को दूसरी बार मुंगेर हवाई अड्डे के नवनिर्मित रनवे पर टेस्ट लैंडिंग किया गया. राज्य सरकार के चीफ पायलट कैप्टन दीपक कुमार एवं कैप्टन सत्यप्रकाश राजकीय वायुयान को लेकर मुंगेर हवाई अड्डे पर लैंड किया और यहां की तैयारियों का जायजा लिया.
चीफ पायलट ने हवाई अड्डा के पूरब व पश्चिम के क्षेत्रों में कुछ और वृक्षों की कटाई का निर्देश जिला प्रशासन को दिया. मौके पर जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह, एडीएम ईश्वर चंद्र शर्मा, उपनिदेशक जनसंपर्क केके उपाध्याय एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










