लूटी गयी हाइवा को नहीं ढूंढ़ पा रही खड़गपुर पुलिस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2016 3:29 AM

विज्ञापन

मुंगेर : चानकेन बीयर निर्माण स्थल से अपराधियों द्वारा लूटी गयी हाइवा वाहन को दस दिनों बाद भी पुलिस ढूंढ नहीं पायी. जबकि अपराधियों ने घटना के समय कई मजदूरों के मोबाइल भी लूट लिये थे. 5 लाख रंगदारी की मांग को लेकर आरापराधिक गिरोह द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया. किंतु पुलिस अपराधियों […]

विज्ञापन

मुंगेर : चानकेन बीयर निर्माण स्थल से अपराधियों द्वारा लूटी गयी हाइवा वाहन को दस दिनों बाद भी पुलिस ढूंढ नहीं पायी. जबकि अपराधियों ने घटना के समय कई मजदूरों के मोबाइल भी लूट लिये थे. 5 लाख रंगदारी की मांग को लेकर आरापराधिक गिरोह द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया. किंतु पुलिस अपराधियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने में कामयाब नहीं हो पा रही.

11 मई की रात 15-20 की संख्या में हथियारों से लैस अपराधी चानकेन बीयर निर्माण स्थल पहुंचे और मजदूरों के साथ मारपीट कर उसे एक कमरे में बंद कर दिया था. साथ ही कार्यस्थल से एक हाइवा वाहन को लूट कर भाग निकला था. घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया था कि अविलंब हाइवा की बरामदगी किया जाय. यूं तो इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अबतक दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. किंतु हाइवा का पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन