चानकेन बीयर व रतनी डेम निर्माण को लगा ग्रहण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2016 1:13 AM
मुंगेर : खड़गपुर क्षेत्र के खेतों को सिंचित करने के लिए सरकार ने लगभग 18 करोड़ की लागत से दो बड़ी योजना चानकेन बीयर व रतनी डेम का निर्माण तो शुरू किया. लेकिन अपराधियों के तांडव ने सुशासन के इस महत्वपूर्ण परियोजना पर ग्रहण लगा दिया है. गत बुधवार को अपराधियों ने कार्यस्थल पर पहुंच […]
मुंगेर : खड़गपुर क्षेत्र के खेतों को सिंचित करने के लिए सरकार ने लगभग 18 करोड़ की लागत से दो बड़ी योजना चानकेन बीयर व रतनी डेम का निर्माण तो शुरू किया. लेकिन अपराधियों के तांडव ने सुशासन के इस महत्वपूर्ण परियोजना पर ग्रहण लगा दिया है. गत बुधवार को अपराधियों ने कार्यस्थल पर पहुंच कर न सिर्फ मजदूरों के साथ मारपीट की थी.
बल्कि निर्माण एजेंसी के हाइवा वाहन को भी अपने साथ ले गया था. किंतु एक सप्ताह बाद भी खड़गपुर पुलिस न तो हाइवा वाहन को बरामद कर पायी है और न ही घटना में शामिल आपराधिक गिरोह की शिनाख्त कर पायी है. अलबत्ता निर्माण एजेंसी ने कार्य को रोक दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










