दरियापुर गांव से आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2016 1:12 AM
विज्ञापन
पांच माह बाद शिक्षक के घर चोरी के मामले का उद्भेदन संग्रामपुर : संग्रामपुर बाजार में एक सरकारी शिक्षक के घर 10 दिसंबर 2015 की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेन कर लिया है. मोबाइल लोकेशन के आधार पर एक चोर को गंगटा थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव से गिरफ्तार किया गया. […]
विज्ञापन
पांच माह बाद शिक्षक के घर चोरी के मामले का उद्भेदन
संग्रामपुर : संग्रामपुर बाजार में एक सरकारी शिक्षक के घर 10 दिसंबर 2015 की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेन कर लिया है. मोबाइल लोकेशन के आधार पर एक चोर को गंगटा थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव से गिरफ्तार किया गया. जिसने पूरे घटना का खुलासा किया.
थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने बताया कि चोरों द्वारा चोरी की गयी मोबाइल के लोकेशन के आधार पर गंगटा थाना के दरियापुर गांव में छापेमारी की गयी. जहां से बबलू मेस्तर को मोबाइल के साथ पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान बबलू ने अन्य चोरों के संलिप्ता की बात स्वीकारी.
थानाध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल के आइएमइआइ नंबर से मिलान किया गया तो मोबाइल गृह स्वामी का पाया गया. उन्होंने कहा कि अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अन्य चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. विदित हो कि 10 दिसंबर को संग्रामपुर निवासी सरकारी शिक्षक शिवशंकर शुक्ला के घर में आधे दर्जन चोरों ने लगभग एक लाख की संपत्ति चुरा ली थी. साथ ही चोरों ने शिक्षक की पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था. उस समय चोरों द्वारा छोड़े गये गमछे के आधार पर खोजी कुत्ता के माध्यम से पता लगाने की कोशिश की गयी. लेकिन कोई पता नहीं चल पाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










