ठनका से रतनपुर में दो बच्चे की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2016 1:07 AM
विज्ञापन
आंधी-बारिश . बिजली पर लगी ब्रेक, कई घरों के छप्पर उड़े, जनजीवन अस्त-व्यस्त मंगलवार की रात आयी आंधी ने जहां मुंगेर व जमालपुर शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को ठप कर दी. वहीं बुधवार को आंधी व ओलावृष्टि के बीच ठनका गिरने से रतनपुर पंचायत के धानकुमंडल टोला में दो बच्चों […]
विज्ञापन
आंधी-बारिश . बिजली पर लगी ब्रेक, कई घरों के छप्पर उड़े, जनजीवन अस्त-व्यस्त
मंगलवार की रात आयी आंधी ने जहां मुंगेर व जमालपुर शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को ठप कर दी. वहीं बुधवार को आंधी व ओलावृष्टि के बीच ठनका गिरने से रतनपुर पंचायत के धानकुमंडल टोला में दो बच्चों की मौत हो गयी. मुंगेर शहर के कई क्षेत्रों में वृक्ष की टहनियां टूट कर सड़कों पर गिर गयी. वर्षा के कारण अनेक स्थानों पर जलजमाव व कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गयी.
मुंगेर : बरियारपुर प्रखंड के रतनपुर पंचायत के धानुकमंडल टोला में दोपहर बाद तेज बारिश व आंधी के बीच ठनका गिरने से अवधेश मंडल की नौ वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी एवं सुनील मंडल का पांच वर्षीय पुत्र विकास कुमार की मौत हो गयी. बताया जाता है कि आंधी व बारिश के कारण बच्चे छत पर समान उठाने गये. इसी दौरान ठनका गिरा और बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में मातम छा गया है.
विद्युत सेवा अस्त-व्यस्त .मंगलवार की रात लगभग 9:30 बजे आंधी-तूफान आयी. जिसके बाद शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कई भागों में बिजली गुल हो गयी. शहर के बड़ा बाजार में बिजली तार गिरने से आजाद चौक सहित कई भाग में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. गांधी चौक, मोगल बाजार, वासुदेवपुर, बेकापुर, शीतला स्थान गुलजार पोखर सहित शहरी क्षेत्र के अधिकांश भागों में बिजली बुधवार की सुबह तक गुल रही. जबिक नंदलालपुर ग्रीड से भी विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गयी. सदर प्रखंड के नंदलालपुर, कटरिया, सुजावलपुर, चौरंबा, शीतलपुर, शिवगंज, दरियापुर, मय, नौवागढी, महमदा, गढीरामपुर सहित सभी भागों में बिजली गुल रही. रात भर लोग अंधेरे में रहे. सुबह होते ही लोगों को पानी की समस्या ने परेशान कर दिया. बुधवार को भर दिन शहरी क्षेत्र में विद्युत की स्थिति डमाडोल रही. जबकि मुफस्सिल क्षेत्र में दिन भर बिजली नहीं आयी. सदर प्रखंड के टीवी टावर क्षेत्र में शाम 5 बजे तक बिजली चालू नहीं हो सका. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सफियाबाद एवं तारापुर में दो पोल क्षतिग्रस्त हो गया था. जबिक बड़ा बाजार में तार टूट गया. विभिन्न हिस्सों में तार के क्षतिग्रस्त होने के
कारण बिजली बाधित रही. जिसे दुरुस्त कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










