बिहार : वज्रपात की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2016 10:57 PM

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना अंतर्गत रतनपुर गांव में आज शाम वज्रपात की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गयी. जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों में सुनील मंडल के पुत्र विकास कुमार (06) और मुसो मंडल की पुत्री नेहा कुमारी (07) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना अंतर्गत रतनपुर गांव में आज शाम वज्रपात की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गयी. जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों में सुनील मंडल के पुत्र विकास कुमार (06) और मुसो मंडल की पुत्री नेहा कुमारी (07) शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि ये दोनों बच्चे छत पर खेल रहे थे तभी वे वज्रपात के चपेट में आ गये तथा दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन