तालमेल के अभाव में जलापूर्ति ठप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2016 4:39 AM
विज्ञापन
निर्णय. नगर निगम की बैठक में छाया रहा पेयजलापूर्ति का मुद्दा नगर निगम बोर्ड की बैठक में शहरी जलापूर्ति योजना के निर्माण एजेंसी जिंदल व कस्तूरबा वाटर वर्क्स के बीच आपसी तालमेल के अभाव में जलापूर्ति ठप रहने के मुद्दे पर जहां पार्षदों ने नाराजगी व्यक्त की. वहीं पारवारिक राशन कार्ड में बड़े पैमाने पर […]
विज्ञापन
निर्णय. नगर निगम की बैठक में छाया रहा पेयजलापूर्ति का मुद्दा
नगर निगम बोर्ड की बैठक में शहरी जलापूर्ति योजना के निर्माण एजेंसी जिंदल व कस्तूरबा वाटर वर्क्स के बीच आपसी तालमेल के अभाव में जलापूर्ति ठप रहने के मुद्दे पर जहां पार्षदों ने नाराजगी व्यक्त की. वहीं पारवारिक राशन कार्ड में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मुद्दा छाया रहा.
मुंगेर :नगर निगम बोर्ड की बैठक मंगलवार को महापौर कुमकुम देवी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें शहरी जलापूर्ति योजना के निर्माण एजेंसी जिंदल व कस्तूरबा वाटर वर्क्स के बीच आपसी तालमेल के अभाव में जलापूर्ति ठप रहने के मुद्दे पर जहां पार्षदों ने नाराजगी व्यक्त की. वहीं पारवारिक राशन कार्ड में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मुद्दा छाया रहा. वार्ड पार्षद फैसल अहमद रूमी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर वे इस मुद्दे को उठायेंगे. बैठक में उपमहापौर बेबी चंकी, नगर आयुक्त दिनेश दयाल लाल, सिटी मैनेजर एहतेशाम हुसैन मुख्य रूप से मौजूद थे.
कस्तूरबा कर्मी को हटाने की मांग शहर में चरमरायी पेयजलापूर्ति व्यवस्था पर पार्षदों ने नाराजगी व्यक्त की. फैसल अहमद रूमी द्वारा उठाये गये सवाल का समर्थन करते हुए मो. शाकिर, मो. शाहिद, मो. जाहिद, राजेश ठाकुर, तूफानी राउत ने कहा कि सबसे पहले नीलम के पास का जलमीनार का स्पेंडल बदल कर चालू किया जाय और किला परिसर स्थित अंबेदकर चौक का भी जलमीनार में लगे पाइप को दुरुस्त किया जाय. यदि इसे दुरुस्त कर दिया जाता है तो शहर के अधिकांश वार्डों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो पायेगी. इस मामले को लेकर पार्षदों ने कस्तूरबा वाटर वर्क्स के कर्मी गोपाल शर्मा एवं जलकल उपाधीक्षक दिनेश शर्मा को कार्य से हटाने की मांग की. वार्ड पार्षद फैसल अहमद रूमी ने पीएचएच कार्ड में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सूची के अनुसार कार्ड नहीं बनाया गया. राशन कार्ड के नाम पर जो आवेदन लिया गया वह आवेदन भी कचरा में फेंक दिया गया. उन्होंने राशन कार्ड के मुद्दे को लेकर आगामी 24 मई को मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका घेराव करेंगे. मौके पर वार्ड पार्षद गोविंद मंडल, सुजीत पोद्दार, गोपाल प्रसाद, रवीश चंद्र वर्मा, विकास यादव, हीरो यादव, नीलू सिंह, उषा देवी, सोनी देवी सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










