बढ़ी तपिश, पारा पहुंचा 37 पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2016 5:58 AM
विज्ञापन
तापमान में आयी वृद्धि से आम जन हुए हलकान, ढूंढ़ने लगे छांव मुंगेर : सोमवार को एक बार फिर से तापमान में वृद्धि हो गयी़ जिसके कारण आम जन हलकान होने लगे़ दिन के दस बजते ही लोग छांव ढूंढ़ने लगे. दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया़ मौसम विभाग के जानकारों […]
विज्ञापन
तापमान में आयी वृद्धि से आम जन हुए हलकान, ढूंढ़ने लगे छांव
मुंगेर : सोमवार को एक बार फिर से तापमान में वृद्धि हो गयी़ जिसके कारण आम जन हलकान होने लगे़ दिन के दस बजते ही लोग छांव ढूंढ़ने लगे. दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया़ मौसम विभाग के जानकारों की मानें तो अगले दो दिनों तक तापमान में और वृद्धि होगी़ किंतु उसके बाद तापमान फिर से कम हो जायेगा़ तभी लोगों को राहत मिलेगी.
चिलचिलाती धूप में झुलसने लगे लोग: बढती तपिश के कारण फिर लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है़ चिलचिलाती धूप में जहां लोगों का अब घरों से निकलना मुश्किल सा होने लगा है, वहीं सूर्य की तीखी किरणें लोगों को झुलसाने लगी है़ लोग धूप से बचने के लिए पेड़ व भवनों की छांव तलाशने लगे़
शीतल जल व शर्बतों से मिल रही राहत: तापमान में इजाफा हो जाने के कारण लोगों का रुझान शीतल जल व शर्बतों के ओर काफी बढ गया है़ लोग बाजार में बोतलबंद पानी तथा विभिन्न प्रकार के मिलने वाले शर्बतों के ओर आकर्षित होने लगे हैं. चौक- चौराहों पर लगे आम, बेल, गन्ने व अन्य फलों के जूस से भी लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं. वहीं लोग कड़ी धूप से बचने के लिए छाते व तौलिये का उपयोग कर रहे हैं.
बुधवार के बाद घटेगा तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
17 मई 39 डिग्री 26 डिग्री
18 मई 39 डिग्री 26 डिग्री
19 मई 37 डिग्री 25 डिग्री
20 मई 33 डिग्री 24 डिग्री
21 मई 34 डिग्री 24 डिग्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










