राजनीति में आज भी हैं पिछड़े
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2016 5:45 AM
विज्ञापन
बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन सह अधिवेशन में कहा जैन भवन में रविवार को बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन सह प्रमंडलीय अधिवेशन का आयोजन किया गया़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की के लिए एकता का होना बहुत जरूरी है़ किंतु हमारे समाज में एकता का काफी अभाव है़ हम सभी एक दूसरे […]
विज्ञापन
बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन सह अधिवेशन में कहा
जैन भवन में रविवार को बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन सह प्रमंडलीय अधिवेशन का आयोजन किया गया़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की के लिए एकता का होना बहुत जरूरी है़ किंतु हमारे समाज में एकता का काफी अभाव है़ हम सभी एक दूसरे की टांगें खींचने में लगे हुए हैं. राजनीति के क्षेत्र में आज भी हम बहुत पिछड़े हुए हैं.
चार कर्मशील बुजुर्गों को किया गया सम्मानित
बच्चों को राजनीित के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने पर िदया गया जोर
मुंगेर : शहर के जैन भवन में रविवार को बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन सह प्रमंडलीय अधिवेशन का आयोजन किया गया़ कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल नेपानी, प्रदेश अध्यक्ष निर्मल कुमार झुनझुनवाला, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद तोदी, युगल किशोर अग्रवाल, प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश टिवड़ेवाल व जिलाध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया़ साथ ही चार कर्मशील बुजुर्गों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया़
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की के लिए एकता का होना बहुत जरूरी है़ किंतु हमारे समाज में दुर्भाग्यवश एकता का काफी अभाव है़ हम सभी एक दूसरे की टांगें खींचने में लगे हुए हैं. हम लोगों ने डॉक्टरी, वकालत, विज्ञान सहित अन्य क्षेत्रों में अपना एक विशेष पहचान बनाया. किंतु राजनीति के क्षेत्र में आज भी हम बहुत पिछड़े हुए हैं. समाज एवं देश में सम्मान के साथ रहने के लिए आज के अभिभावकों को अपने बच्चों को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढने का मौका देना चाहिए़ हमें अपनी पहचान बनाने के लिए राजनीति के क्षेत्र में भी बेहतर करना होगा़
इसके लिए हमें समाज के बुजुर्गों को सम्मान देकर उनकी प्रेरणा लेने की भी जरूरत है़ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज के युग में राजनीति समाज का एक अहम हिस्सा बन गया है़ जिसका सहारा मिलना हर वर्ग के लोगों के लिए बेहद जरूरी हो गया है़ आजादी के बाद कुछ सालों तक मारवाड़ी समाज की छवि देश भक्त एवं समाज सेवी समुदाय के रूप में थी़ किंतु विगत कुछ वर्षों में हमारी पहचान घटने लगी है़ जिसे राजनीति के माध्यम से फिर से बढ़ानी होगी़
प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन में मौके पर मंत्री शंकर खेतान, संताष चमड़िया, अशोक तुलस्यान, उमाशंकर अग्रवाल, प्रेम वर्मा सहित मुंगेर प्रमंडल के विभिन्न जिले से आये दर्जनों सदस्य मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










