बैंक चालान बना ऑनलाइन आवेदन में परेशानी का सबब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2016 8:49 AM

विज्ञापन

शनिवार व रविवार को बंद रहेंगे बैंक, अब मात्र सोमवार को ही जमा होगा चालान मुंगेर : जिले में नौंवी की वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई है़ ऑनलाइन आवेदन के बाद बैंकों में चालान भी जमा करने हैं. शनिवार और रविवार को दो दिन […]

विज्ञापन
शनिवार व रविवार को बंद रहेंगे बैंक, अब मात्र सोमवार को ही जमा होगा चालान
मुंगेर : जिले में नौंवी की वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई है़ ऑनलाइन आवेदन के बाद बैंकों में चालान भी जमा करने हैं. शनिवार और रविवार को दो दिन बैंक बंद रहेंगे़ ऐसे में ऑनलाइन आवेदन के लिए सिर्फ सोमवार को ही बैंक में चलान जमा हो पायेगा. विद्यालयों में आवेदन की प्रक्रिया तो लगभग पूरी कर ली गयी है. किंतु बैंकों में चालान का मामला अब भी फंसा हुआ है़ बैंकों में लिंक फेल होने और स्टॉफ की कमी हेने से चालान भरने में विद्यालयों को खासे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़
उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के प्रभारी प्राचार्य डॉ कृष्ण मुरारी कुमार ने बताया कि बैंक में चालान जमा करने के लिए घंटों इंतजार करने के बाद लौट जाना पड़ रहा है़ इस तरह की परेशानी अकेले एक विद्यालय की नहीं है, बल्कि अन्य विद्यालयों की भी है़ मालूम हो कि नौवीं का ऑनलाइन आवेदन विद्यालयों में भरा जा रहा है़
वहीं दूसरी ओर उन बच्चों का दसवीं बोर्ड परीक्षा का रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है़ इससे वैसे बच्चे जो पूर्व के हैं और 2015 में किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके थे, वे भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे़ रजिस्ट्रेशन सिर्फ रेगुलर कैंडिडेट के ही किये जायेंगे़ प्राइवेट कैंडिडेट का रजिस्ट्रेशन इस बार नहीं होगा़ बच्चों को अपने आवेदन में इमेल आइडी देना है़ किंतु किसी बच्चे के पास यदि इमेल आइडी नहीं है तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है़ उन बच्चों का आवेदन भी स्वीकृत कर लिया जायेगा़ यह इमेल आइडी बच्चों की सुविधा के लिए मांगी जा रही है़ वर्ष 2017 की परीक्षा में बोर्ड की ओर से टीचिंग मटेरियल तैयार किया जायेगा, जो समिति की ओर से सीधे बच्चों को इमेल पर भेज दिया जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन