पुलिस ने आठ शराबी को पकड़ कर भेजा जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2016 5:08 AM
विज्ञापन
बरियारपुर : शराबियों पर पुलिस ने नकेल कसना प्रारंभ कर दिया है. इसी के तहत बरियारपुर थाना पुलिस ने बुधवार की रात नशे में धुत आठ शराबियों को पकड़ा. जिसकी जांच ब्रेथ एनलाइजर मशीन से की गयी और सभी को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया. प्राप्त समाचार के अनुसार बरियारपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार […]
विज्ञापन
बरियारपुर : शराबियों पर पुलिस ने नकेल कसना प्रारंभ कर दिया है. इसी के तहत बरियारपुर थाना पुलिस ने बुधवार की रात नशे में धुत आठ शराबियों को पकड़ा. जिसकी जांच ब्रेथ एनलाइजर मशीन से की गयी और सभी को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया.
प्राप्त समाचार के अनुसार बरियारपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी को गुप्त सूचना मिली कि पड़िया गांव में कुछ लोग शराब पी रहे है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़िया पंचायत के विशाल कुमार, राहुल कुमार, पवन जायसवाल सहित आठ युवकों को गिरफतार किया. जो शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर हंगामा कर रहे थे. पुलिस ने ब्रेथ एनलाइजर मशीन से शरीर में उपलब्ध अल्कोहल की मात्रा की जांच की.
जिसमें सभी के शरीर में काफी अधिक मात्रा में शराब की उपलब्धता पायी गयी. पुलिस ने नई उत्पाद अधिनियम के तहत आठों युवकों को जेल भेज दिया. इधर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराबियों में हड़कंप मच गया है. इतना ही नहीं चोरी-छिपे शराब पीने वाले भी पुलिस के इस कदम से सकते में आ गये है. विदित हो कि बरियारपुर में 14 मई को पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले जायेंगे. चुनाव के पूर्व की कार्रवाई से शराब पिला कर मतदान को बाधित करने वाले लोगों के मंसूबा पर भी ग्रहण लग गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










