एसपी से लगायी न्याय की गुहार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2016 5:08 AM
मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार दुर्गास्थान निवासी कालेश्वर दास की पत्नी निशा देवी ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि 7 मई को वह अपने परिवार के साथ बाहर चली गयी. जब वह 11 मई को लौट कर आयी तो उसके […]
मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार दुर्गास्थान निवासी कालेश्वर दास की पत्नी निशा देवी ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि 7 मई को वह अपने परिवार के साथ बाहर चली गयी. जब वह 11 मई को लौट कर आयी तो उसके घर में उसका ताला तोड़ कर दूसरा ताला लगा दिया गया था. उसने कहा कि मकान मालिक कुछ लोगों के साथ मिल कर मेरे घर से सारा सामान निकाल लिया और दूसरा ताला जड़ दिया. विरोध करने पर वे लोग गाली गलौज एवं मारपीट की करने पर उतारू हो जाते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










