सामग्री लेने के लिए लगी मतदानकर्मियों की भीड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2016 5:07 AM

विज्ञापन

बरियारपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को मतदानकर्मियों को सामग्री उपलब्ध कराया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार ने मतदानकर्मियों को सामग्री उपलब्ध कराया. उन्होंने बताया कि प्रखंड में कुल 160 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें 149 मतदान केंद्र एवं 11 सहायक मतदान केंद्र है. इसमें कुल 640 मतदानकर्मी […]

विज्ञापन

बरियारपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को मतदानकर्मियों को सामग्री उपलब्ध कराया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार ने मतदानकर्मियों को सामग्री उपलब्ध कराया. उन्होंने बताया कि प्रखंड में कुल 160 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें 149 मतदान केंद्र एवं 11 सहायक मतदान केंद्र है. इसमें कुल 640 मतदानकर्मी नियुक्त किये गये हैं. झौवाबहियार एवं हरिणमार पंचायत में नियुक्त चुनावकर्मी शुक्रवार की सुबह बूथ के लिए रवाना होंगे. बचे हुए नौ पंचायतों के लिए शुक्रवार को मतदान पेटी चुनावकर्मियों को दिया जायेगा. चुनाव पर्यवेक्षक यशस्वपित मिश्र द्वारा मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन