एसटीएफ ने नौ पिस्टल के साथ महिला सहित दो को दबोचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2016 5:58 AM
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया अभियान मुंगेर : एसटीएफ की टीम ने पूरबसराय क्षेत्र में छापेमारी कर महिला समेत दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया. उसके पास से 7.2 एमएम के 9 निर्मित पिस्टल बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्कर को मुफस्सिल थाना पुलिस को सौंप दिया गया. एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि […]
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया अभियान
मुंगेर : एसटीएफ की टीम ने पूरबसराय क्षेत्र में छापेमारी कर महिला समेत दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया. उसके पास से 7.2 एमएम के 9 निर्मित पिस्टल बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्कर को मुफस्सिल थाना पुलिस को सौंप दिया गया. एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि हथियारों का एक बड़ा खेप लेकर तस्कर पश्चिम बंगाल ले जाने वाला है.
एसटीएफ की टीम ने पूरबसराय के समीप बताये गये नंबर के ऑटो को रोका. जिस पर नीलम देवी एवं सुरज कुमार को पकड़ा गया. जिसके पास से 7.2 एमएम के 9 निर्मित पिस्टल बरामद किया गया. एसटीएफ पुलिस ने दोनों को मुफस्सिल थाना को सौंप दिया. प्राप्त समाचार के अनुसार इन दोनों महिला-पुरुषों द्वारा हथियार की तस्करी लंबे समय से की जा रही थी. छापेमारी में एएसआइ वैद्यनाथ कुमार,
संतोष कुमार, कमांडो सर्वेश कुमार, अवधेश कुमूार, मुन्नी पाल शामिल थे. पुलिस दोनों हथियार तस्करों से गहन पूछताछ की जा रही है. विदित हो कि पश्चिम बंगाल में इन दिनों विधान सभा चुनाव हो रहा है. जहां मेड इन मुंगेर के हथियारों का डिमांड है. इस लिए मुंगेर से हथियारों की बड़ी-बड़ी खेप पश्चिम बंगाल ट्रेन के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है. इन हथियारों को भी पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










