10 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2016 5:03 AM

विज्ञापन

मुंगेर : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मुंगेर शाखा द्वारा पीपल पांती रोड स्थित कार्यालय में हेल्थ चेकअप, ब्लड ग्रुप जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव जय किशोर संतोष ने घोषणा किया कि हर महीने रेडक्रॉस द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. हेल्थ चेकअप एवं ब्लड ग्रुप […]

विज्ञापन

मुंगेर : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मुंगेर शाखा द्वारा पीपल पांती रोड स्थित कार्यालय में हेल्थ चेकअप, ब्लड ग्रुप जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव जय किशोर संतोष ने घोषणा किया कि हर महीने रेडक्रॉस द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा.

हेल्थ चेकअप एवं ब्लड ग्रुप जांच शिविर में लगभग 100 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. चिकित्सक डॉ सुधीर कुमार, डॉ इमा सिन्हा, डॉ आरके गुप्ता, डॉ वाई के दिवाकर, डॉ शशि शंकर, डॉ सुनील कुमार, होम्योपैथ चिकित्सक डॉ रविंद्र शर्मा, डॉ रितेश कुमार एवं एक्यूप्रेशर के डॉ रोहित ने लोगों का जांच किया. जांच के उपरांत लोगों का उचित मार्गदर्शन किया गया. जबकि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 10 लोगों ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान किया.
रक्तदान करने वालों में जयकिशोर संतोष, डॉ पीएम सहाय, डॉ फैजउद्दीन, एनसीसी के राजेंद्र सिंह, विष्णु कुमार श्रेष्ठ, ज्ञानशंकर, रमनेश कुमार, संतोष कुमार जायसवाल, संजीव कुमार, दीपक जालान शामिल थे. मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा, डॉ रविंद्र कुमार, राज कुमार खेमका, प्रफुल्ल कुमार सिंह, हेमंत सिंह, देव प्रकाश सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन