महिलाओं के लिए नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2016 5:02 AM

विज्ञापन

मुंगेर : लायंस क्लब ऑफ मुंगेर वामा के तत्वावधान में रविवार को मदर्स डे के मौके पर जेके वर्मा अस्पताल में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया. जिसमें महिलाओं का जांच किया गया. मुख्य रुप से महिलाओं के गर्भाशय के कैंसर की जांच की गयी. वामा सदस्य डॉ सीमा रस्तोगी, डॉ शशिलता एवं डॉ आशा […]

विज्ञापन

मुंगेर : लायंस क्लब ऑफ मुंगेर वामा के तत्वावधान में रविवार को मदर्स डे के मौके पर जेके वर्मा अस्पताल में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया. जिसमें महिलाओं का जांच किया गया. मुख्य रुप से महिलाओं के गर्भाशय के कैंसर की जांच की गयी. वामा सदस्य डॉ सीमा रस्तोगी, डॉ शशिलता एवं डॉ आशा अलका द्वारा महिलाओं की जांच की गयी. डॉ सीमा ने कहा कि गर्भाशय के मुंह का कैंसर दुनिया में तीसरा कॉमन बीमारी है.

यह बीमारी ज्यादातर 35 वर्ष के ऊपर की महिलाओं में पाया जाता है. डॉ आशा अलका ने इसके लक्षण एवं सावधानियों के संबंध में जानकारी दी. डॉ रूचिता ने भी अपने विचार रखे. वामा की सचिव डॉ इंद्राणी सिंह ने मातृत्व को सुखद एवं अदभूत एहसास बताया. उन्होंने बताया कि स्वस्थ समाज का निर्माण करने के लिए माताओं को खुद स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है. मौके पर पूर्णिमा मिश्रा, रीमा बेंजामिन, हर्षा तहलानी, रविंद्र कौर, रेणु जैन, कविता जैन सहित अन्य मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन