धमकी भरा परचा चिपकाये जाने से दहशत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2016 4:35 AM
विज्ञापन
सीपीआइ (एमएल) ने कई जगहों पर चिपकाया लाल सलाम का परचा, पुलिस को दी धमकी मुंगेर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत में कई जगहों पर सीपीआई (एमएल ) द्वारा चिपकाये गये परचे को लेकर दहशत का माहौल कायम हो गया है. जिसमें खास कर पुलिस को देखते ही मारने की बात लिखी […]
विज्ञापन
सीपीआइ (एमएल) ने कई जगहों पर चिपकाया लाल सलाम का परचा, पुलिस को दी धमकी
मुंगेर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत में कई जगहों पर सीपीआई (एमएल ) द्वारा चिपकाये गये परचे को लेकर दहशत का माहौल कायम हो गया है. जिसमें खास कर पुलिस को देखते ही मारने की बात लिखी गयी है. वैसे पुलिस मामले की छानबीन करते हुए इसे शरारती तत्वों की करतूत मान रही है.
शनिवार की सुबह जैसे ही लोग अपने- अपने घरों से बाहर निकले उन्हें विभिन्न स्थानों पर परचा चिपकाये जाने की बात सुनने को मिली. वास्तविकता जानने के लिए लोग मौके पर पहुंचे तो मध्य विद्यालय गढ़ी व नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के समीप सचमुच में परचा देख दहशत जदा होने लगे. मध्य विद्यालय गढ़ी के चहारदीवारी पर तीन परचा चिपका हुआ था. एक पर लिखा हुआ था कि ‘’ पुलिस को देखते ही मारो ‘’. दूसरे पर लिखा था ‘’
अमर शहीद कामरेड बटोरन कोड़ा के खून का कर्ज प्रतिक्रियावादियों को अपने खून से ही चुकाना पड़ेगा. अमर शहीद बटोरन कोड़ा को लाल सलाम ‘’. वहीं एक और परचे में मजदूरों व किसानों को वर्तमान हुकूमत से लड़ने के लिए प्रेरित करने वाली बातें लिखी गयी थी. इसी तरह के दो परचे नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के समीप भी चिपके पाये गये.
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह का परचा क्षेत्र में पहली बार चिपकाया गया है. इससे पहले कभी भी इस तरह का परचा क्षेत्र में किसी संगठन द्वारा नहीं चिपका गया था. वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मानना है कि यह किसी शरारती तत्व का काम है. जो चुनाव के दौरान क्षेत्र में पुलिसिया गतिविधि को बढवाने के लिए इस तरह का हरकत किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










