24,973 बोतल विदेशी शराब बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2016 6:24 AM
मुंगेर : मुफस्सिल थाने के महुली गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 24,973 बोतल विदेशी शराब बरामद की हैं. वहीं जमालपुर के मुगरौड़ा में छापेमारी कर देशी शराब की 14 सौ बोतलें जब्त कीं. एसपी आशीष भारती ने बताया कि सूचना मिली थी कि महुली गांव में बड़े पैमाने पर शराब का स्टॉक कर रखा […]
मुंगेर : मुफस्सिल थाने के महुली गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 24,973 बोतल विदेशी शराब बरामद की हैं. वहीं जमालपुर के मुगरौड़ा में छापेमारी कर देशी शराब की 14 सौ बोतलें जब्त कीं. एसपी आशीष भारती ने बताया कि सूचना मिली थी कि महुली गांव में बड़े पैमाने पर शराब का स्टॉक कर रखा गया है.
उन्होंने बताया कि छापेमारी में मेकडोयल ब्रांड के 180 एमएल के 488 कार्टन बरामद किये गये, जिसमें 23,435 बोतलें थीं. वहीं, 375 एमएल के 74 कार्टन बरामद किये गये, जिसमें 1538 बोतलें थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










