चार जुआरियों को किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2016 4:46 AM
हवेली खड़गपुर : नगर क्षेत्र में जुआ के खेल पर विराम लगाने के लिए मंगलवार को खड़गपुर थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें चार जुआरियों को पुलिस ने जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया. प्रभात खबर में नगर क्षेत्र में जुआ के खेल को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित की गयी थी. जिसके बाद […]
हवेली खड़गपुर : नगर क्षेत्र में जुआ के खेल पर विराम लगाने के लिए मंगलवार को खड़गपुर थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें चार जुआरियों को पुलिस ने जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया. प्रभात खबर में नगर क्षेत्र में जुआ के खेल को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित की गयी थी. जिसके बाद खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश राय के नेतृत्व में पुलिस ने नगर क्षेत्र के गांधी पुल के समीप आम के बगीचे में छापेमारी की.
जहां से जुआ खेलते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया. जबकि जुआ का संचालक व कई जुआरी भागने में सफल रहा. पकड़े गये जुआरियों में साहू टोला के गुड्डू झा, शर्मा टोला के अमृत कुमार, बड़ी दुर्गा स्थान रोड के अमित कुमार, थाना रोड निवासी मो. मुन्ना शामिल है. जुआ वाले स्थान से पुलिस ने ताश एवं कुछ रुपये भी बरामद किये.
जिसका खुलासा अभी नहीं किया गया है. बताया जाता है कि गांधी पुल के समीप बगीचे में बड़े पैमाने पर जुआ का खेल होता था. जहां पर असरगंज, मकवा, मुज्जफरगंज, तारापुर, सुलतानगंज से जुआरी पहुंचते थे और यहां लाखों रुपये का रोजाना जुआ का खेल होता था. अब देखना है कि इस छापेमारी से जुआ के खेल पर विराम लगता है या पुन: जुआ का खेल प्रारंभ होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










