मतदान की तैयारी पूरी. सभी प्रत्यािशयों ने झोंकी अपनी-अपनी ताकत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी. अलग-अलग ग्रुप में प्रत्याशियों ने शहर में रैली निकाल कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया, साथ ही व्यवसायियों ने मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट की अपील की. मुंगेर : मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव रविवार […]
विज्ञापन
चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव आज
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी. अलग-अलग ग्रुप में प्रत्याशियों ने शहर में रैली निकाल कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया, साथ ही व्यवसायियों ने मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट की अपील की.
मुंगेर : मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव रविवार को स्थानीय जैन धर्मशाला में होगी.
एक ओर जहां चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है तो दूसरी ओर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी. अलग-अलग ग्रुप में प्रत्याशी शहर में रैली निकाल कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया. साथ ही व्यवसायी मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट की अपील की.
किया शहर का भ्रमण
चुनाव प्रचार को लेकर प्रत्याशियों ने शनिवार को अपनी पूरी ताकत झोंक दी. अलग-अलग गुटों में प्रत्याशियों द्वारा शहर में रैली निकाल कर जहां मतदाताओं से वोट की अपील की गयी. वहीं अपने समर्थकों को भी प्रदर्शित किया गया.
एक ग्रुप के प्रदीप सुरेका व दीपक कुमार द्वारा रैली निकाल कर शहर भ्रमण किया गया. उनके साथ जयकिशोर संतोष, सौरभ कुमार व अन्य व्यवसायी शामिल थे.
जबकि दूसरे ग्रुप के अशोक सितारिया एवं संतोष अग्रवाल ने भी शहर में रैली निकाली. उनके साथ विनोद केसरी, सुबोध वर्मा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, निर्मल कुमार जालान शामिल थे.
तीन ग्रुप में प्रत्याशी ठोक रहे ताल
चैंबर अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए तीन ग्रुप में प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं.
एक ग्रुप में अध्यक्ष पद के लिए अशोक सितारिया तो सचिव पद के लिए संतोष अग्रवाल, दूसरे ग्रुप में दिनेश कुमार सिंह एवं नरेश कुमार गुप्ता एवं तीसरे ग्रुप में प्रदीप सुरेका व दिलीप कुमार चुनाव मैदान में खड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










