अस्पताल के स्टाफ ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर, अग्निशमन विभाग ने दिया प्रशिक्षण
गोयनका मातृ सदन अस्पताल में आयोजित मॉकड्रिल के दौरान आग से बचाव और रेस्क्यू का प्रदर्शन करते अग्निशमन विभाग के कर्मी.
Munger Fire Safety Mock Drill: अग्निशमन विभाग की टीम ने बताया कि किसी भी भवन में आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सतर्कता और सूझबूझ से काम लेना चाहिए. टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग, गैस सिलेंडर में आग लगने पर बचाव, बिजली से लगने वाली आग पर नियंत्रण तथा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीकों की जानकारी दी.
मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट:
Munger Fire Safety Mock Drill: शहर स्थित गोयनका मातृ सदन अस्पताल में सोमवार को अग्निशमन विभाग, मुंगेर की ओर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल कर्मियों, मरीजों के परिजनों और आम लोगों को आग लगने जैसी आपात परिस्थितियों में बचाव, सतर्कता और रेस्क्यू की जानकारी देना था. मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया.
आग लगने पर घबराने नहीं, सतर्कता बरतने की सलाह
अग्निशमन विभाग की टीम ने बताया कि किसी भी भवन में आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सतर्कता और सूझबूझ से काम लेना चाहिए. टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग, गैस सिलेंडर में आग लगने पर बचाव, बिजली से लगने वाली आग पर नियंत्रण तथा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीकों की जानकारी दी.
अस्पताल कर्मियों ने लिया प्रशिक्षण
मॉकड्रिल में अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थानों में आग से सुरक्षा की तैयारी हमेशा मजबूत रहनी चाहिए, क्योंकि यहां मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है.
छोटी लापरवाही बन सकती है बड़े हादसे की वजह
अधिकारियों ने लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. उन्होंने बिजली उपकरणों की नियमित जांच, आपात निकास मार्ग को अवरोध मुक्त रखने तथा अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील स्थिति में रखने की सलाह दी.
अग्निशमन विभाग की पहल की सराहना
अस्पताल प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है. मॉकड्रिल के समापन पर उपस्थित लोगों को अग्नि सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










