खुशखबरी : होली के पहले मिलेगा शिक्षकों को वेतन, मनेगा जश्न

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : जिले के सभी सरकारी शिक्षकों के लिए खुशखबरी है कि उन्हें उनका वेतन होली से पहले ही मिल जायेगा. यह जानकारी डीइओ केके शर्मा ने मंगलवार को दी. उन्होंने बताया कि शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल श्रीवास्तव को निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि शिक्षकों को चिंतित […]

विज्ञापन

मुंगेर : जिले के सभी सरकारी शिक्षकों के लिए खुशखबरी है कि उन्हें उनका वेतन होली से पहले ही मिल जायेगा. यह जानकारी डीइओ केके शर्मा ने मंगलवार को दी. उन्होंने बताया कि शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल श्रीवास्तव को निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि शिक्षकों को चिंतित होने की बात नहीं है. शिक्षा विभाग द्वारा पर्याप्त आवंटन प्राप्त हो चुका है. जल्द ही शिक्षकों के खाते में राशि हस्तांतरित कर दी जायेगी.

शिक्षकों के घर भी मनेगा जश्न
विगत एक वर्ष से वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षक इन दिनों काफी मायूस हो गये थे. अब चिंताएं दूर हो जायेगी. होली से पहले शिक्षकों के खाते में लंबित राशि पहुंच जायेगी. जिससे अब उनके घरों में भी होली की जश्न होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन