छापेमारी में 100 लीटर शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
मुंगेर / जमालपुर : प्रदेश सरकार द्वारा देशी शराब पर आगामी पहली अप्रैल से पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा के साथ ही जिले में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गयी है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 70 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. वहीं जमालपुर में इस […]
मुंगेर / जमालपुर : प्रदेश सरकार द्वारा देशी शराब पर आगामी पहली अप्रैल से पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा के साथ ही जिले में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गयी है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 70 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. वहीं जमालपुर में इस अवैध कारोबार से जुड़े दो व्यक्ति पकड़े गये. जमालपुर शहर के छोटी केशोपुर में 16 पाउच नकली देशी शराब के साथ पुलिस ने विष्णु कुमार को गिरफ्तार किया.
साथ ही नंदकिशोर पासवान को भी पकड़ा गया. जिसके कब्जे से 200 एमएल का नकली शराब के 73 बोतलें बरामद किया गया़ इधर विष्णु की निशानदेही पर हजरतगंज बारा निवासी मो. सफीक के पुत्र मो पिंटू के घर छापेमारी कर 400 एमएल के 25 पाउच तथा 200 एमएल के 95 बोतल शराब बरामद की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










