छेड़खानी का विरोध करने पर दंपती को मारी गोली पति की मौत, पत्नी गंभीर

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर/बरियारपुर : बरियारपुर में शुक्रवार को सरेशाम अपराधियों ने एकाशी टोला के पास एक दंपती जवाहर मंडल व फूलो देवी को गोली मार दी. इसमें पति जवाहर मंडल की मौत हो गयी वहीं फूलो देवी का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन […]

विज्ञापन

मुंगेर/बरियारपुर : बरियारपुर में शुक्रवार को सरेशाम अपराधियों ने एकाशी टोला के पास एक दंपती जवाहर मंडल व फूलो देवी को गोली मार दी. इसमें पति जवाहर मंडल की मौत हो गयी वहीं फूलो देवी का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही.

मजदूरी कर घर लौटते वक्त मारी गोली : बरियापुर के काला मंडल टोला निवासी जवाहर मंडल (45) व उसकी पत्नी फूलो देवी (35) एकाशी टोला बहियार में मजदूरी कर घर लौट रहे थे तो रास्ते में पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने उन्हें रोका और बदसलूकी करने लगे. पति जवाहर मंडल ने विरोध किया तो उसे दो गोली मारी. साथ ही अपराधियों ने फूलो देवी पर भी गोली चलायी जो उसके सिर को छूते हुए निकल गयी.

घटना की सूचना पर पहुंची बरियारपुर थाना पुलिस ने घायल जवाहर मंडल व फूलो देवी को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया. जहां इलाज के दौरान जवाहर मंडल की मौत हो गयी. घायल पत्नी फूलो देवी का कहना है कि सदानंद मंडल व घोलट सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया है. मृतक जवाहर मंडल का भाई विनोदी मंडल ने बताया कि सदानंद मंडल से उन लोगों का पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है. इधर पुलिस ने फूलो देवी के बयान पर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन