हर-हर महादेव से गूंजते रहे शिवालय
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार को जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बमबम भोले व ऊं नम: शिवाय के जयकारे से चारों ओर वातावरण शिवमय हो गया. महाशिवरात्रि पर जिले भर में आस्था का अद्भुत नजारा रहा. देर शाम विभिन्न पूजा समितियों ने शिव बारात की भव्य झांकी निकाली. शिव […]
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार को जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बमबम भोले व ऊं नम: शिवाय के जयकारे से चारों ओर वातावरण शिवमय हो गया. महाशिवरात्रि पर जिले भर में आस्था का अद्भुत नजारा रहा. देर शाम विभिन्न पूजा समितियों ने शिव बारात की भव्य झांकी निकाली. शिव बरात देख श्रद्धालु अभिभूत हो गये.
मुंगेर : यूं तो शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. उस पर यदि सोमवार का संगम हो जाये तो उसे महासंयोग कहते हैं इस बार की महाशिवरात्रि भी सोमवार के दिन ही पड़ी. जिसके कारण शिव भक्तों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला. अहले सुबह से ही श्रद्धालु फूल, बेलपत्र, आक, धतूरा एकत्रित कर एवं स्नान कर अपने निकटतम शिवालयों में पहुंचने लगे. ज्यों-ज्यों सूर्य की किरणें तीखी होती गयी, त्यों-त्यों श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी. दोपहर बाद तक महिला व पुरुष श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों व शिवालयों में पूजा- अर्चना करते रहे.
36 वर्ष से हो रहा धार्मिक महोत्सव
मुंगेर. महाशिवरात्रि के पावन मौके पर पूरबसराय स्थित शिव मंदिर से सोमवार को सांस्कृतिक महोत्सव समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा का शुभारंभ बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो सलाम ने किया. शोभायात्रा में भगवान भोले के साथ ही ब्रह्मा, विष्णु व विभिन्न देवी-देवताओं की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बना रहा. मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद सिंह, समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह एवं महामंत्री कमल कुमार कमल मुख्य रूप से मौजूद थे. मो सलाम ने कहा कि मुंगेर में विगत 36 साल से आयोजित हो रहा यह धार्मिक महोत्सव राज्य भर में एक विशेष स्थान रखता है.
समिति के महासचिव ने कहा कि इतना बड़ा धार्मिक महोत्सव जन सहयोग के कारण ही हर साल सफल हो पाता है. विनोद कुमार पप्पू ने धन्यवाद ज्ञापन किया. झांकियों के निर्णायक मंडली में मधुसूदन आत्मीय एवं विनोद कुमार पप्पू थे. कार्यक्रम का संचालन चंदन दास ने किया. मौके पर भाजपा नेता प्रणव कुमार, जदयू नेता प्रीतम सिंह, मुकेश कुमार सिन्हा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
झांकियों पर मोहित हुए श्रद्धालु
सर्वाधिक झांकियां देवी- देवताओं की रूप सज्जा में बाल एवं युवा कलाकारों ने प्रदर्शित किया. बाबा मानकेश्वर मंदिर की ओर से बाहुबली एवं शिवलिंग की झांकी प्रस्तुत की गयी. माधोपुर समिति की ओर से लक्ष्मी नारायण, ब्रह्मा, दुर्गा व राम-लक्ष्मण के रूप को प्रदर्शित किया गया. कटघर ब्रह्मस्थान द्वारा अमरनाथ गुफा में शिवलिंग तथा बेकापुर मयूर चौक द्वारा कांवर यात्रा की झांकी प्रस्तुत की गयी.
योग एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी द्वारा शिष्यों को योग कराते रामदेव बाबा, हिंद शारदे क्लब द्वारा नयी उत्पाद नीति के तहत होने वाली शराब बंदी की झांकी लोगों को काफी आकर्षक लग रहे थे. इसके अलावे धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सामाजिक गतिविधियों पर आधारित लगभग 35 से अधिक झांकियां प्रस्तुत की गयी. जिनमें से कई झांकियां प्रेरण प्रद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










