महाशिवरात्रि आज . सज-धज कर तैयार शिवालय
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बसहा चढ़अल अलबेलवा एक ओर जहां शहर से लेकर गांव तक आज महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जायेगा. वहीं विभिन्न शिवालयों सहित अन्य देवी- देवताओं के मंदिर भी सज- धज कर तैयार हो गये हैं. पूजा की तैयारी को लेकर शनिवार की देर शाम तक फल व अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर दुकानों पर […]
विज्ञापन
बसहा चढ़अल अलबेलवा
एक ओर जहां शहर से लेकर गांव तक आज महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जायेगा. वहीं विभिन्न शिवालयों सहित अन्य देवी- देवताओं के मंदिर भी सज- धज कर तैयार हो गये हैं. पूजा की तैयारी को लेकर शनिवार की देर शाम तक फल व अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर दुकानों पर काफी भीड़ लगी रही. त्योहार को लेकर फलों की कीमत में अन्य दिनों के भांति कुछ उछाल पाया गया.
मुंगेर : विभिन्न शिवालयों में आज देवों के देव महादेव व माता पार्वती का विवाहोत्सव मनाया जायेगा. साथ विभिन्न पूजा समितियों द्वारा शिव बारात की झांकियां भी निकाली जायेगी. जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ल गयी है. शहर के गोयिंका धर्मशाला, महद्दीपुर, बिंदवारा, मोगल बाजार, चंडिका स्थान, मय दरियापुर, सीताकुंड, चड़ौन, नौवागढ़ी, गढ़ीरामपुर सहित दर्जनों स्थान पर संध्या काल में भजन- कीर्तन व विवाह उत्सव का आयोजन किया जायेगा. वहीं मंदिरों व शिवालयों में रंग- रोगन व सजावट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










