घोरघट ब्रिज के भूमि अधिग्रहण में मुआवजा बना रोड़ा
मुंगेर : घोरघट ब्रिज निर्माण कार्य भूमि अधिग्रहण की पेच में फंसा हुआ है. जिसके लिए भू-स्वामियों को मनाने की कवायद तेज हो गयी है. रविवार को विधायक विजय कुमार विजय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विजय कुमार एवं एसडीओ डॉ कुंदन कुमार ने भू-स्वामियों के साथ बैठक की. जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने उन भू-स्वामियों को जिनकी […]
मुंगेर : घोरघट ब्रिज निर्माण कार्य भूमि अधिग्रहण की पेच में फंसा हुआ है. जिसके लिए भू-स्वामियों को मनाने की कवायद तेज हो गयी है. रविवार को विधायक विजय कुमार विजय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विजय कुमार एवं एसडीओ डॉ कुंदन कुमार ने भू-स्वामियों के साथ बैठक की. जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने उन भू-स्वामियों को जिनकी जमीन अधिग्रहण की जानी है से निर्माण कार्य के संबंध में बात की. भू-स्वामियों ने कहा कि जो मुआवजा तय किया गया है
वह काफी कम है. हमलोगों को एनएच 80 से जोड़ कर जमीन का मुआवजा राशि तय किया जाय. अधिकारियों व विधायक ने कहा कि यह मार्ग एनएच 80 है जो अतिमहत्वपूर्ण है. आपको उचित मुआवजा मिले इसके लिए हमलोग भी प्रयासरत है. नियमानुसार जो भी मुआवजा होगा वह दिया जायेगा.
भू-अर्जन पदाधिकारी एवं एसडीओ ने कहा कि आपकी हर बातों को वरीय अधिकारियों के समक्ष रखा जायेगा. उनके दिशा निर्देश पर हमलोग कार्य कर रह है. 15 दिन बाद जो बैठक होगी. उसमें वरीय अधिकारियों के निर्देश को रखा जायेगा. विदित हो कि लंबे समय से घोरघट ब्रिज निर्माण का कार्य भूमि अधिग्रहण नहीं होने के कारण रुका हुआ है. जिसका निदान नहीं निकल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










