विवाद . देखते ही देखते बंद हो गयीं दुकानें
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भीड़ ने चालक को पीटा, ऑटो फूंका कौड़ा मैदान के पास ऑटो से एक व्यक्ति को धक्का लगने पर बढ़े विवाद के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. मुंगेर : शहर के कोड़ा मैदान में शनिवार को दिन के लगभग 2 बजे ऑटो से धक्का लगने पर चालक व स्थानीय युवकों में विवाद हो गया. […]
विज्ञापन
भीड़ ने चालक को पीटा, ऑटो फूंका
कौड़ा मैदान के पास ऑटो से एक व्यक्ति को धक्का लगने पर बढ़े विवाद के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा.
मुंगेर : शहर के कोड़ा मैदान में शनिवार को दिन के लगभग 2 बजे ऑटो से धक्का लगने पर चालक व स्थानीय युवकों में विवाद हो गया. आक्रोशित युवकों ने चालक की जमकर पिटाई की और ऑटो को आग के हवाले कर दिया. हंगामा देख स्थानीय दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें भी बंद कर ली.
जबकि सूचना पर पहुंची अग्निशामक दस्ता ने आग पर काबू पाया. इधर किसी भी स्थिति से निबटने के लिए कौड़ा मैदान में पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात कर दिये गये हैं. बताया जाता है कि एक ऑटो यात्रियों को लेकर मुंगेर से जमालपुर जा रहा था. ज्योंही वह कौड़ा मैदान से अंबे चौक की ओर मुड़ा कि पांच-दस कदम आगे एक व्यक्ति को धक्का लग गया. जिसके कारण दोनों में विवाद होने लगा और विवाद इतना बढ़ गया कि स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद जब ऑटो चालक का तेवर कम नहीं हुआ तो लोग आक्रोशित हो गये और चालक को बुरी तरह पिटा.
बाद में ऑटो को आग के हवाले कर दिया. ऑटो धू-धू कर जलने लगी. हो-हंगामा व आगजनी के कारण आसपास की दुकानें की शटर गिर गयी और व्यवसायी अपने दुकानों को बंद कर लिया. आग की सूचना मिलते ही अग्निशामक दस्ता की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. कासिम बाजार, कोतवाली एवं पूरबसराय पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक ऑटो जल का राख हो गया.
सिर्फ अवशेष बचा हुआ था. घटना की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










