ठेकेदारी विवाद में मारपीट

Updated:
विज्ञापन

घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया भर्ती 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिमोट द्वारा रेलखंड का करेंगे उद्घाटन मुंगेर : संदलपुर रेलवे लाइन के समीप रेलवे ठेकेदार कुंदन कुमार के सुपरवाइजर लड्डू कुमार के साथ मारपीट की गयी. जिस समय विवाद हुआ उस समय रेलवे विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद […]

विज्ञापन

घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया भर्ती

12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिमोट द्वारा रेलखंड का करेंगे उद्घाटन
मुंगेर : संदलपुर रेलवे लाइन के समीप रेलवे ठेकेदार कुंदन कुमार के सुपरवाइजर लड्डू कुमार के साथ मारपीट की गयी. जिस समय विवाद हुआ उस समय रेलवे विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे. विवाद के बाद जहां अधिकार निकल गये, वहीं मजदूर भी भाग खड़ा हुआ. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संदलपुर निवासी लड्डू कुमार ने बताया कि वह कुंदन कुमार के कंपनी का सुपरवाइजर है और रेलवे बैंड का कार्य देख रहा था.
अशोक यादव, उसका सुपरवाइजर अभिमन्यु कुमार उर्फ एबी वहां हमारे कार्य को क्षति पहुंचा रहा था. मैंने ऐसा करने से रोका तो एवी एवं रवि कुमार ने मिल कर मेरे साथ मारपीट किया. जिस समय वे लोग मार रहे थे उस समय रेलवे कंस्ट्रक्शन से जुड़े कई अधिकारी भी मौजूद थे. विदित हो कि 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिमोट द्वारा इस रेलखंड का उद्घाटन करेंगे. जिसके कारण बचे हुए कार्य को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन