अधिगृहीत भूमि का मुआवजा 10 दिनों में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में विभागों के अधिकारी एवं कार्य एजेंसी के साथ बैठक की. जिसमें मुख्यमंत्री के 7 निश्चय को दोहराया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसी निश्चय पर कार्य को अंजाम दे. ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंच सके. मौके पर विधायक […]
विज्ञापन
मुंगेर : ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में विभागों के अधिकारी एवं कार्य एजेंसी के साथ बैठक की. जिसमें मुख्यमंत्री के 7 निश्चय को दोहराया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसी निश्चय पर कार्य को अंजाम दे. ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंच सके.
मौके पर विधायक विजय कुमार विजय, डॉ मेवालाल चौधरी एवं जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.
पेयजलापूर्ति योजना 30 जून तक होगा पूर्ण: मुंगेर एवं जमालपुर में चल रहे पेयजलापूर्ति योजना की समीक्षा की गयी. कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि मुंगेर में 30 जून तक कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा.
जबकि जमालपुर में 37 किलोमीटर में 29 किलोमीटर तक पाइप लाइन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. शेष बचे कार्य को शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा. यहां 30 दिसंबर तक कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा. मंत्री ने एजेंसी को निर्देश दिया कि वे शपथ पत्र दाखिल करें कि निर्धारित तिथि तक कार्य संपन्न करा लिया जायेगा.
पुराने चापाकल की हो मरम्मती: मंत्री ने कहा कि अब नये सिरे से चापाकल नहीं गाड़े जायेंगे. जबकि आने वाले समय में पानी की समस्या उत्पन्न होगी. इससे निबटने के लिए पुराने चापाकल की सूची तैयार करे और जहां भी चापाकल खराब हो उसे दुरुस्त किया जाय. जिलाधिकारी खुद साप्ताहिक इसकी मॉनीटरिंग करेंगे. डीएम ने तत्काल ही पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को सूची तैयार कर इस दिशा में कार्रवाई का निर्देश दिया.
जिला प्रशासन को मिल गयी है राशि: विधायक विजय कुमार विजय में बरियारपुर रेलवे ओवर ब्रिज एवं घोरघट पुल का मुद्दा उठाया. जिलाधिकारी ने कहा कि जिन परिवारों का भूमि अधिग्रहण किया गया है.
उनके मुआवजे की राशि जिला प्रशासन को मिल गयी है. मंत्री ने बताया कि बरियारपुर रेलवे ओवर ब्रिज में जिन परिवारों का भूमि अधिग्रहण किया गया है उसे 10 दिनों के अंदर मुआवजे की राशि उपलब्ध करा दी जायेगी. 15 जनवरी 2016 को नया एजेंसी ने कार्य प्रारंभ किया है. पुल निगम के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जुलाई 2017 में पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा. मंत्री ने निर्देश दिया कि दोनों तरफ का एप्रोच पथ का कार्य पूरा किया जाय. साथ ही पुल के उपरी हिस्से के स्पेन का कार्य भी शीघ्र पूरा करे. घोरघट पुल के संबंध में मंत्री ने बताया कि विधायक विजय कुमार विजय एवं जिला प्रशासन खुद उन परिवारों से मिलेंगे और मुद्दे पर पहल करेंगे कि वे मुआवजे राशि लेकर कार्य पूरा होने दे.
ये थे मौजूद: बैठक में उप विकास आयुक्त रामेश्वर पांडे, एनइपी निदेशक अमजद अली, ग्रामीण कार्य विभाग भागलपुर के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार सिंह, मुंगेर एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी विजय कुमार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण कार्य विभाग के लखीसराय, मुंगेर सहित अन्य जिलों के अभियंता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










