सीताकुंड का होगा समुचित विकास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एक माह तक चलनेवाले सीताकुंड माघी मेला का प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन मुंगेर : एक माह तक चलनेवाले सीताकुंड माघी मेला का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. जिले के प्रभारी मंत्री सह पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने फीता काट कर तथा नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक विजय […]
विज्ञापन
एक माह तक चलनेवाले सीताकुंड माघी मेला का प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन
मुंगेर : एक माह तक चलनेवाले सीताकुंड माघी मेला का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. जिले के प्रभारी मंत्री सह पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने फीता काट कर तथा नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय ने की. मंत्री ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें मुंगेर के पावन धरती पर प्रभारी मंत्री बनने का मौका मिला है.
वे सीताकुंड का समुचित विकास करने के लिए कृत संकल्पित हैं. इसके लिए उन्होंने राज्य के पर्यटन मंत्री से बात भी कर ली है. उन्हें पर्यटन मंत्री की ओर से आश्वस्त कर दिया गया है कि एक-दो माह के बाद वे मुंगेर आयेंगे तथा जिले के सभी पौराणिक व ऐतिहासिक स्थलों का कायाकल्प करेंगे. प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जिला प्रशासन की ओर से निर्बाध बिजली, शुद्ध पेयजल व शौचालय की व्यवस्था करवा दिया गया है.
उन्होंने मेले में आये श्रद्धालुओं से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. स्थानीय विधायक ने कहा कि अंग सर्किट के तहत मिलनेवाली राशि के सहयोग से जिले के सभी प्रसिद्ध स्थलों का विकास किया जायेगा. सीताकुंड ही नहीं बल्कि सीता चरण, ऋषिकुंड सहित अन्य पौराणिक स्थलों को भी पर्यटन के मानचित्र पर लाया जायेगा. मंच पर उपस्थित दीपक निषाद, मो जियाउर रहमान, प्रमोद यादव, युगल किशोर राय, मुखिया दिलीप कुमार मंडल, प्रणव यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, मो परवेज चांद सहित अन्य वक्ताओं ने प्रभारी मंत्री व स्थानीय विधायक से सीताकुंड के विकास की मांग की.
ये लोग थे मौजूद
मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार, एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा, बीडीओ संजय कुमार, एसआइ प्रिय रंजन, सीताकुंड विकास समिति के सचिव गंगा मंडल, कोषाध्यक्ष दीना नाथ झा, राजेंद्र यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सौरभ निधि, मो जहांगीर, मो सदरुद्दीन, सागर यादव, उद्देश्य यादव, नंदू यादव, जफर अहमद, सुनील राय, सुबोध तांती, संजय पासवान, दिनेश यादव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










