बायोमीटरिक मशीन से अब निगमकर्मी बनायेंगे उपस्थिति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : नगर निगम के कर्मी अब समय पर कार्यालय आने में बहानेबाजी नहीं कर पायेंगे. क्योंकि उनकी उपस्थिति अब रजिस्टर में नहीं बल्कि बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज होगी. इसके लिए निर्धारित समय पर ही निगमकर्मियों को हस्ताक्षर के बदले अंगूठे का निशान लगाना होगा. इतना ही नहीं निगम के सभी वाहनों (सरकारी एवं प्राइवेट) […]
विज्ञापन
मुंगेर : नगर निगम के कर्मी अब समय पर कार्यालय आने में बहानेबाजी नहीं कर पायेंगे. क्योंकि उनकी उपस्थिति अब रजिस्टर में नहीं बल्कि बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज होगी. इसके लिए निर्धारित समय पर ही निगमकर्मियों को हस्ताक्षर के बदले अंगूठे का निशान लगाना होगा. इतना ही नहीं निगम के सभी वाहनों (सरकारी एवं प्राइवेट) को जीपीएस से लैस किया जायेगा. ताकि सभी वाहनों का समुचित अनुश्रवण हो सके.
नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने राज्य के सभी नगर निकायों पर निगरानी रखने के लिए नगर आयुक्त एवं कार्यपालक पदाधिकारी को सख्त हिदायत दी है.
निगम में ससमय कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर यह आदेश दिया गया है कि पहली अप्रैल 2016 से सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत में बायोमेट्रिक एटेंडेंस व्यवस्था लागू की जाय. इसके लिए हर हाल में 31 मार्च 2016 तक बायोमेट्रिक मशीन एवं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का निर्देश दिया गया है. प्रधान सचिव ने कहा है कि यदि कोई भी नगर निकाय द्वारा इस मामले में लापरवाही बरती जाती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित नगर निकाय के नगर आयुक्त एवं कार्यपालक पदाधिकारी की होगी.
निगमकर्मी लगायेंगे अंगूठा
नगर निगम में 12 बजे लेट नहीं 3 बजे भेंट नहीं वाली व्यवस्था को खत्म करने के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाया जा रहा है. ताकि कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित हों और निर्धारित समय पर वे कार्यालय से जा सकते हैं. इसके लिए उन्हें कार्यालय आने एवं जाने समय मशीन पर अंगूठा लगाना होगा. जिस समय वे अंगूठा लगायेंगे वह समय उनके उपस्थिति के रूप में दर्ज हो जायेगी. मुंगेर नगर निगम सहित जमालपुर नगर परिषद एवं हवेली खड़गपुर नगर पंचायत में भी यह व्यवस्था होनी है.
ऑनलाइन उपस्थिति पर ही मिलेगा वेतन
निगम कर्मियों के उपस्थिति एवं अनुपस्थिति का पता करने एवं वेतन भुगतान बायोमेट्रिक एटेंडेंस के आधार पर ही किया जायेगा. ताकि किसी कारण कोई भी कर्मी अपने निर्धारित समय से लेट आते हैं तो इसकी पल-पल की खबर विभाग को मिलती रहेगी और ऐसी परिस्थिति में कोई बहानाबाजी मान्य नहीं होगी.
जीपीएस से होगी वाहनों की निगरानी
नगर निगम में कूड़ा उठाव में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है. जिस पर लगाम लगाने के लिए विभाग ने कमर कस ली है और निगम के सरकारी एवं प्राइवेट वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का निर्देश दिया है. जिससे यह पता चल पायेगा कि वाहन किस-किस क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है और कौन वाहन किस क्षेत्र में है. इससे कूड़ा उठाव मामले में सही निगरानी हो पायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










