अपराध. जख्मी का इलाज कराने आये बरातियों ने रात्रि प्रहरी के साथ की हाथापाई, खिड़कियों के शीशे तोड़े

Updated:
विज्ञापन

पीएचसी में चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार घटना के बाद डरे हुए हैं चिकित्सक व कर्मी हवेली खड़गपुर : जख्मी का इलाज कराने आये बरातियों की टोली ने बुधवार की देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार किया. इतना ही नहीं रात्रि प्रहरी के साथ जहां हाथापाई की वहीं खिड़कियों के शीशे […]

विज्ञापन

पीएचसी में चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार

घटना के बाद डरे हुए हैं चिकित्सक व कर्मी
हवेली खड़गपुर : जख्मी का इलाज कराने आये बरातियों की टोली ने बुधवार की देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार किया. इतना ही नहीं रात्रि प्रहरी के साथ जहां हाथापाई की वहीं खिड़कियों के शीशे को तोड़ डाले. प्राप्त समाचार के अनुसार आदर्शनगर सुल्तानगंज के डॉ महेंद्र प्रसाद का 21 वर्षीय पुत्र पीतांबर कुमार किसी बरात में शामिल होने के लिए खड़गपुर आया था. जिसका किसी कारण सर फट गया.
वह अपने कुछ मित्रों के साथ इलाज कराने के लिए पीएचसी पहुंचा. रात्रि प्रहरी बेचू पासवान और कपिलदेव पासवान से गेट पर डॉक्टर के बारे में पूछा और दोनों को गाली गलौज देने लगा. चिकित्सक डॉ अनिल कुमार जख्मी का इलाज प्रारंभ किया. लेकिन नशे में धुत घायल के सहयोगियों ने डॉक्टर व रात्रि प्रहरी को गाली गलौज करते रहे. इतना ही नहीं उनके साथ दुर्व्यवहार किया और हाथापाई भी की. जबकि अस्पताल के नये भवन की खिड़कियों के शीशे भी तोड़ डाले. सुबह होने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एलबी गुप्ता को घटना की जानकारी दी और सुरक्षा की गुहार लगायी.
शिकायत पर नहीं होती कार्रवाई
चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में आये दिन चिकित्सक व कर्मी के साथ ऐसा किया जाता है. कई बार थाना में भी लिखित व मौखिक शिकायत की गयी है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होता है. घटना के बाद पीएचसी में चिकित्सक व कर्मी दोनों डरे हुए है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन