नेत्र चिकित्सक के क्लिनिक पर हंगामा, कंपाउंडर के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर-जमालपुर मुख्य पथ घोषीटोला स्थित नेत्र चिकित्सक डॉ पीएम सहाय के क्लिनिक पर मुहल्ले के ही कुछ लोगों ने हंगामा किया. विरोध करने पर उनके कंपाउंडर ललित यादव एवं रामजी सिंह के साथ मारपीट की और 5 हजार रुपये एवं मोबाइल छिन लिया. इस संबंध में दोनों कंपाउंडर ने कोतवाली थाना में आवेदन […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर-जमालपुर मुख्य पथ घोषीटोला स्थित नेत्र चिकित्सक डॉ पीएम सहाय के क्लिनिक पर मुहल्ले के ही कुछ लोगों ने हंगामा किया. विरोध करने पर उनके कंपाउंडर ललित यादव एवं रामजी सिंह के साथ मारपीट की और 5 हजार रुपये एवं मोबाइल छिन लिया. इस संबंध में दोनों कंपाउंडर ने कोतवाली थाना में आवेदन देकर तीन लोगों को नामजद किया है.

कंपाउंडर ललित यादव एवं रामजी सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह अन्य दिनों की भांति क्लिनिक खोल कर बैठे हुए थे. तभी डब्लू यादव, मंटी, गोरखा यादव व कुछ अज्ञात लोग क्लिनिक में घुस कर तोड़-फोड़ करने का प्रयास किया. जब हमलोगों ने विरोध किया तो उनलोगों ने बुरी तरह पिटाई करना प्रारंभ कर दिया. हमलोगों से 5000 रुपया एवं दो मोबाइल भी छीन लिया. किसी तरह हमलोग क्लिनिक बंद कर जान बचा कर वहां से भागे. इधर मुहल्ले के लोगों का कहना है कि पीएम सहायक के क्लिनिक के समीप उसके घर से पानी बहने से कीचड़ हो गया था.
उसी समय डब्लू यादव मोटर साइकिल लेकर कर निकला और कीचड़ देख कर कंपाउंडर से कहा कि ऐसा क्यों करते हो. लोगों को परेशानी होती है. इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ और मारपीट होने लगी. कोतवाली थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन