सबके लिए आवास योजना में अनियमितता का आरोप
मुंगेर : मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में सबके लिए आवास योजना में अनियमितता का आरोप लगाया गया है. स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय ने निगम प्रशासन पर लाभुकों की सूची में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है और इस संदर्भ में डीएम को पत्र लिख कर मानक के अनुरूप प्राथमिकता सूची तैयार करने एवं […]
मुंगेर : मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में सबके लिए आवास योजना में अनियमितता का आरोप लगाया गया है. स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय ने निगम प्रशासन पर लाभुकों की सूची में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है और इस संदर्भ में डीएम को पत्र लिख कर मानक के अनुरूप प्राथमिकता सूची तैयार करने एवं योजना में पारदर्शिता बनाने का अनुरोध किया है.
शहरी क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी व कच्चे मकान वाले परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने सबके लिए आवास योजना प्रारंभ की है. इस योजना के तहत मकान बनाने के लिए लाभुकों को कुल 2 लाख रुपये दिये जा रहे. जिसमें 1.50 लाख रुपये केंद्र सरकार एवं 50 हजार राज्य सरकार का अंशदान होगा. प्रथम चरण में मुंगेर जिले अंतर्गत मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में 1000, जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में 445 एवं नगर पंचायत हवेली खड़गपुर में 550 लोगों को लाभान्वित किया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










