नीतीश कुमार ने वीसी के माध्यम से की विधि व्यवस्था की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

सीएम ने जताया संतोष दिनदहाड़े शिक्षिका से 76 हजार छीना मुंगेर : शहर में इन दिनों छिनतई की घटनाओं में वृद्धि हुई है और लगातार लोग अपराधियों के हाथों लूटे जा रहे. पुलिस एलआइसी के अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा से छिनतई के मामले का अबतक उद्भेदन भी नहीं कर पायी कि मंगलवार को बेखौफ अपराधियों […]

विज्ञापन

सीएम ने जताया संतोष

दिनदहाड़े शिक्षिका से 76 हजार छीना
मुंगेर : शहर में इन दिनों छिनतई की घटनाओं में वृद्धि हुई है और लगातार लोग अपराधियों के हाथों लूटे जा रहे. पुलिस एलआइसी के अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा से छिनतई के मामले का अबतक उद्भेदन भी नहीं कर पायी कि मंगलवार को बेखौफ अपराधियों ने शहर के बेकापुर में शिक्षिका निर्मला देवी से 76 हजार रुपये की छिनतई कर ली. बरियारपुर थाना क्षेत्र के पडि़या निवासी निर्मला देवी मध्य विद्यालय फुलकिया टोला में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत है. मंगलवार को वह बेकापुर स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया शाखा मुंगेर से 30 हजार रुपये निकासी की.
जबकि 46 हजार रुपये घर से ही साथ लेकर आयी थी. टोटल 76 हजार रुपये महिला ने एक बैग में रखा. यह राशि वह एलआइसी में जमा करती. लेकिन बैंक से राशि निकाल कर जब वह सड़क पर निकली तो एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक उसके पास रुका और शिक्षिका के हाथ से बैग छिनने लगा.
ने जब बैग को कस कर पकड़ा तो अपराधियों ने उसके हाथ को मरोड़ कर बैग छिन कर फरार हो गया. बैग में 76 हजार रुपये के साथ ही मोबाइल, चेक बुक व पासबुक था. महिला हतप्रभ थी कि आखिर दिन के उजाले में लोगों की मौजूदगी में कैसे अपराधियों ने हिम्मत कर रुपये छिन लिये. कोतवाली थानाध्यक्ष मनोज सिन्हा ने बताया कि महिला का आवेदन ले लिया गया है और पुलिस कार्रवाई कर रही है.
एलआइसी के डीओ का उड़ाया डेढ़ लाख
19 जनवरी को पूरबसराय अंडर ओवर ब्रिज के समीप अपराधियों ने एलआइसी के डीओ अनिल कुमार मिश्रा के मोटर साइकिल डिक्की से 1.50 लाख रुपये उड़ा लिये. उसने बताया कि यूनाइटेड बैंक शाखा मुंगेर से 1.50 लाख रुपया निकाल कर मोटर साइकिल की डिक्की में रखा और नंदलालपुर स्थित कार्यालय जाने के लिए निकल पड़ा. जब वह अंडर ब्रिज के समीप पहुंचा भीड़ रहने के कारण चलती गाड़ी को पांच सेकेंड के लिए रोका. पीछे से धक्का महसूस हुआ. जैसे पीछे मुड़ा देखा एक मोटर साइकिल सवार तेजी बैग लेकर भाग गया.
व्यवसायी के मुंशी से 2 लाख लूटा
20 जनवरी को असरगंज में मोटर साइकिल सवार अपराधियों ने धान व्यवसायी दीपक कुमार के मुंशी रविंद्र साह से 2 लाख रुपये छिन कर भाग गया. रविंद्र एसबीआई शाखा से राशि निकाल कर जा रहा था. लेकिन आज तक अपराधियों की शिनाख्त पुलिस नहीं कर पायी है.
रंगदारी व छिनतई से आम लोग त्रस्त
मुंगेर में एक ओर जहां लगातार व्यवसायी से रंगदारी मांगी जा रही. वहीं दूसरी ओर सड़कों पर दिन दहाड़े अपराधी लोगों को लूट रहे हैं. मोटर साइकिल सवार अपराधी लगातार छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे. लेकिन पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पा रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन