ऑटो की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत
बरियारपुर : नौवागढ़ी -बरियारपुर मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर गुरुवार को बरियारपुर बाजार के समीप देर शाम ऑटो व मोटर साइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक मुंगेर शहर के कासिम बाजार का रहने वाल 30 वर्षीय कुंदन कुमार महासेठ है. पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया. जबकि […]
बरियारपुर : नौवागढ़ी -बरियारपुर मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर गुरुवार को बरियारपुर बाजार के समीप देर शाम ऑटो व मोटर साइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक मुंगेर शहर के कासिम बाजार का रहने वाल 30 वर्षीय कुंदन कुमार महासेठ है. पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया. जबकि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए
मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंदन महासेठ के छोटे भाई कुंदन कुमार मोटर साइकिल से खड़गपुर जा रहा था. बाजार के समीप ऑटो व मोटर साइकिल में टक्कर हो गयी. जिसमें मोटर साइकिल सवार युवक दूर फेंका गया. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों न े उसे इलाज के लिए बरियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सदर अस्पताल शव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










