नहीं मिली बिजली, मीटर उखाड़ डीएम के पास पहुंची महिलाएं

Updated:
विज्ञापन

नहीं मिली बिजली, मीटर उखाड़ डीएम के पास पहुंची महिलाएं फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : समाहरणालय पहुंची मनियारचक शिल्हा की ग्रामीण प्रतिनिधि , मुंगेर सदर प्रखंड के मनियारचक सिल्हा व टोटहा की दर्जनों महिलाएं अपने-अपने हाथों में बिजली मीटर लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गयी. उनका आरोप था कि मीटर 7 माह पहले […]

विज्ञापन

नहीं मिली बिजली, मीटर उखाड़ डीएम के पास पहुंची महिलाएं फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : समाहरणालय पहुंची मनियारचक शिल्हा की ग्रामीण प्रतिनिधि , मुंगेर सदर प्रखंड के मनियारचक सिल्हा व टोटहा की दर्जनों महिलाएं अपने-अपने हाथों में बिजली मीटर लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गयी. उनका आरोप था कि मीटर 7 माह पहले ही लगा दिया गया. लेकिन आजतक बिजली नहीं मिली. इस मामले में जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. बिजली विभाग की कार्यशैली आज भी नहीं सुधर पायी है. जिसका जीता जागता उदाहरण बनी मनियारचक सिल्हा व टोटहा की महिलाएं. तभी तो महिलाएं मीटर उखाड़ कर डीएम के पास चली आयी. मंजू देवी, नीलम देवी, अंजू देवी, कविता देवी, साजो देवी, संतोषी देवी ने बताया कि हमलोग विद्युत विभाग के उपभोक्ता है. 7 महीने पहले ही ठेकेदार द्वारा 440 का तार और ट्रांसफॉर्मर बैठा दिया गया. 40 उपभोक्ताओं से 1100-1100 रुपये लेकर विद्युत मीटर भी बैठा दिया गया. उसके बाद भी हमलोगों को बिजली नहीं मिला है. 7 जनवरी को भी हमलोग डीएम साहब के पास गुहार लगाने के लिए आये थे. लेकिन डीएम कार्यालय के बाहर ही बिजली विभाग के एक अधिकारी आये और हमलोगों से आवेदन ले लिया. उसने कहा कि आप लोग वापस लौट जाओ. तीन दिनों के अंदर आप लोगों को बिजली मिल जायेगी. लेकिन बिजली नहीं आयी. हार कर दुबारा हमलोगों को मीटर उखाड़ कर यहां आना पड़ा. महिलाओं ने जिलाधिकारी से मांग किया कि हमलोगों को अविलंब बिजली मुहैया करायी जाय. अगर बिजली नहीं मिली तो हमलोग सड़क जाम करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन