खास महाल मुद्दे को लेकर मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

खास महाल मुद्दे को लेकर मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन मुंगेर : जनाधिकार मोरचा की बैठक कंपनी गार्डन में संजय पासवान की अध्यक्षता में हुई. जिसमें कहा गया कि अंग्रेजी गुलामी की अंतिम निशानी खास महाल की काली व्यवस्था को समाप्त कराने को लेर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री मदन मोहन झा को ज्ञापन सौंपा जायेगा. […]

विज्ञापन

खास महाल मुद्दे को लेकर मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन मुंगेर : जनाधिकार मोरचा की बैठक कंपनी गार्डन में संजय पासवान की अध्यक्षता में हुई. जिसमें कहा गया कि अंग्रेजी गुलामी की अंतिम निशानी खास महाल की काली व्यवस्था को समाप्त कराने को लेर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री मदन मोहन झा को ज्ञापन सौंपा जायेगा. अगर मोरचा की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो मोरचा अपने प्रथम चरण का आंदोलन मुंगेर से पटना तक के पदयात्रा में निकलेगी. मौके पर दिनेश कुमार सिंह, मो. शादाब, अभिषेक भारती, किशन मंडल, सुबोध छवि, अजय सिंह बिट्टू सहित अन्य मौजूद थे. —————सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम मुंगेर : राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय हवेली खड़गपुर के शिक्षक रजनीश कुमार से लेवी मांगने पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने निंदा की है. सचिव वकील राम ने कहा कि इससे पूर्व भी बैजलपुर के शिक्षक का अपहरण हो चुका है. प्रशासन की तत्परता से उनकी बरामदगी हो गयी. लेकिन पुन: रंगदारी की मांग की गयी. जिससे शिक्षकों में दहशत व्याप्त हो गया है. उन्होंने मांग किया कि उक्त शिक्षक एवं उनके परिवार के सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की जाय. ——————कैडेटों को पीएम करेंगे संबोधित मुंगेर : 16 जनवरी को दूरदर्शन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनसीसी कैडेटों को संबोधित करेंगे. पीएम के भाषण सुनने की व्यवस्था उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी में की गयी है. जिसमें एनसीसी कैडेट वर्दी में उपस्थिति होकर भाषण सुनेंगे. इसकी जानकारी एनसीसी के सूबेदार टेक बहादुर एवं मनोज प्रसाद ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन