जमीन पर दिखेगा विकास : विधायक

Updated:
विज्ञापन

जमीन पर दिखेगा विकास : विधायक आम जन की समस्या से रूबरू हुए विधायक विधायक ने किया क्षेत्र भ्रमण फोटो 10(संबोधित करते विधायक व अन्य) अलीगंज. स्थानीय विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो का भ्रमण पर जन समस्या से रुबरु हुए. विधायक इस दौरान क्षेत्र के पलसा […]

विज्ञापन

जमीन पर दिखेगा विकास : विधायक आम जन की समस्या से रूबरू हुए विधायक विधायक ने किया क्षेत्र भ्रमण फोटो 10(संबोधित करते विधायक व अन्य) अलीगंज. स्थानीय विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो का भ्रमण पर जन समस्या से रुबरु हुए. विधायक इस दौरान क्षेत्र के पलसा बुजुर्ग, मतबलबा, पलसाखुर्द, ईचौड़, तेलार ,सेवे, सांपो छतिऐनी, हथिया साहपुर आदि गांवो का दौरा कर लोगों से क्षेत्र की समस्या की जानकारियां लिया. इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने विधायक श्री चौधरी को स्वागत फूलमाला से किया. मौके पर अपने संबोधन में विधायक श्री चौधरी ने कहा की आप लोगों ने जो स्नेह व प्यार दिया उसे में बखूबी से निभाउंगा और जन समस्याओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता होगी. आप के विश्वास पर हर संभव खरा उतरने का प्रयास करूगां. मतबलबा गांव में ग्रामीणो ने विद्यालय भवन बनवाने, तीन मुहानी बांध छिलका निमार्ण करवाने की मांग किया. पलसाबुर्जुग गांव में ट्रासंर्फमर की मांग को विधायक श्री चौधरी ने गंभीरता से लेते हुए जल्द ही अधिकारियों से बात कर समाधान करवाने का आश्वासन दिया. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो़ राशिद अली,योगन यादव,राजद नेता डा.सोफेन्द्र यादव पंचायत समिति सदस्य मो़ समशाद,मो़ अनवर इकबाल,मो़ मकसूद आलम,जदयू प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता, किसान श्री धमेन्द्र कुशवाहा,वार्ड सदस्य उमेश यादव, धिरेन्द्र यादव,उदय यादव के अलावे बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि महागठबंधन के नेता व आमजन उपस्थित थे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन