जीत के लिए स्कूली बच्चों ने बहाया पसीना

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : गैबी मध्य विद्यालय गौरी पुर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ” बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट 2016 तरंग ” का आयोजन हुआ. इसमें प्रखंड के कुल 12 संकुलों के चयनित 372 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व वरीय साधन सेवी उत्तम कुमार सिंह ने किया. उन्होंने […]

विज्ञापन

जमालपुर : गैबी मध्य विद्यालय गौरी पुर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ” बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट 2016 तरंग ” का आयोजन हुआ. इसमें प्रखंड के कुल 12 संकुलों के चयनित 372 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

कार्यक्रम का नेतृत्व वरीय साधन सेवी उत्तम कुमार सिंह ने किया. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुल तेरह प्रकार के स्पर्धा को शामिल किया गया था. इनमें कबड्डी, वॉलीबॉल, सौ मीटर दौड़, चार सौ मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, क्विज, सुगम संगीत, वर्ड कंपीटीशन तथा कंप्रिहेंशन को शामिल किया गया था. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड साधनसेवी को संयोजक तथा संकुल समन्वयक को नोडल ऑफिसर बनाया गया था.
इन्होंने प्राप्त किया प्रथम स्थान
जमालपुर : गैबी मध्य विद्यालय गौरी पुर में सोमवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया.
स्पर्धा : सौ मीटर रेस
बालक वर्ग : नीरज: संत जोसफ स्कूल जमालपुर
बालिका वर्ग : सुहानी : म.वि.गौरीपुर
स्पर्धा : 04 सौ मीटर रेस
बालक वर्ग : आनंद : म.वि. मुंगरौड़ा नंबर 02
बालिका वर्ग : राज कुमारी : म.वि.गढ़ीरामपुर
स्पर्धा : पेंटिंग्स
बालक वर्ग : गौरव : म.वि. रामनगर
बालिका वर्ग : रागिनी : एनसी घोष म.वि.
स्पर्धा : सुगम संगीत
बालक वर्ग : अमन : म.वि.हलीमपुर
बालिका वर्ग : सोनाली : कन्या म. वि. बरईचक
स्पर्धा : वर्ड कंपीटीशन
बालक वर्ग : अभिनव राज : म.वि. मोहनपुर
बालिका वर्ग : श्रेया राज : म.वि.मोहनपुर
स्पर्धा : कंप्रिहेंशन
बालक वर्ग : अभिषेक : म.वि. रामनगर
बालिका वर्ग : रिया : संत जोसेफ म. वि.
स्पर्धा : क्विज
बालक वर्ग : आदित्य : म.वि. मुंगरौड़ा नंबर 02
बालिका वर्ग : खुशी आर्या : म.वि.सिंघिया पुनसरा
स्पर्धा : कविता लेखन
बालक वर्ग : गौरव : म.वि. रामपुर
बालिका वर्ग : अभिषिका राज : म.वि. मोहनपुर
स्पर्धा : ऊंची कूद
बालक वर्ग : अक्षय : म.वि. मुंगरौड़ा नंबर 02
बालिका वर्ग : स्मिता : म.वि. रामपुर
स्पर्धा : लंबी कूद
बालक वर्ग : सुरेंद्र : म.वि. भेलू जहांगीरा
बालिका वर्ग : सोनम : म.वि. बांक
स्पर्धा : 100़रिले
बालक वर्ग : राहुल, संतोष, रोहित एवं मनीष : संत जोसफ म.वि.
बालिका वर्ग : सुचिता, रूपम, आफरीन एवं मुस्कान : संत जोसफ म.वि.
स्पर्धा : वॉलीबॉल
बालक वर्ग : म.वि. गढ़ी रामपुर
बालिका वर्ग : म.वि. गढ़ी रामपुर
निर्णायक मंडली में थे शामिल
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बीआरपी अनिल कुमार पांडेय, सीआरसीसी अभय कुमार, रामनंदन कुमार, आलोक कुमार, अरुण पासवान, गिरीश कुमार, महेश पासवान, अजय कुमार तथा विष्णु देव मंडल शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन