नशाखुरानी को लेकर जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : पूर्व रेलवे यात्री संघ के तत्वावधान में सोमवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर नशाखुरानी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. नेतृत्व संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने किया. मुख्य अतिथि रेलवे सुरक्षा बल मालदह के डीएससी आरके सिंह तथा विशिष्ट अतिथि रेल जिला जमालपुर के पुलिस अधीक्षक उमा शंकर प्रसाद थे. अध्यक्ष ने […]

विज्ञापन

जमालपुर : पूर्व रेलवे यात्री संघ के तत्वावधान में सोमवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर नशाखुरानी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. नेतृत्व संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने किया. मुख्य अतिथि रेलवे सुरक्षा बल मालदह के डीएससी आरके सिंह तथा विशिष्ट अतिथि रेल जिला जमालपुर के पुलिस अधीक्षक उमा शंकर प्रसाद थे.

अध्यक्ष ने कहा कि रेल यात्रियों को नशाखुरानी को ले कर स्वयं काफी सावधानी बरतना होगा.
वे यात्रा के दौरान कभी भी किसी परिस्थिति में किसी अन्य यात्री का कुछ भी खाने पीने वाली वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करें. उन्होंने कहा कि संघ का विस्तार पूरे देश में किया गया है.
ट्रेनों के डब्बों के भीतर जा कर यात्रियों को नशाखुरानी के प्रति जागरूक किया जा रहा है. यात्रियों को भी स्वयं इससे बचने के लिए सचेत रहना होगा. उन्होंने कहा कि अच्छे कपड़े पहन कर नशाखुरानी गिरोह के सदस्य यात्री के बगल में बैठ जाते हैं तथा सहानुभूति अर्जित कर उन्हें अपना शिकार बनाते हैं. कभी वे अपने शिकार को प्रसाद खने देते हैं.
डीएससी ने कहा कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए आरपीएफ को पूरे देश में कहीं से भी किसी घटना या दुर्घटना की सूचना 182 नंबर पर दिया जा सकता है. सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम संबद्ध पोस्ट को इसकी जानकारी दे देते हैं जहां से पीडि़त यात्री को रिलीफ पहुंचाया जा सकता है. यह दिल्ली का नंबर है. उन्होंने इस नंबर के दुरूपयोग नहीं करने की बात कही.
एसआरपी ने संघ के नि:स्वार्थ सेवा की प्रशंसा की. मौके पर इंस्पेक्टर परवेज आलम व श्रीकांत मंडल थानाध्यक्ष कृपा सागर एवं एसआइ जेएस परिहार मुख्य रूप से उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन