जदयू ने निकाला मशाल जुलूस

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर के इरिमी से स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश को केंद्र सरकार द्वारा बंद करने के निर्णय के विरोध में जदयू ने रविवार की संध्या एक विशाल मशाल जुलूस निकाला. रेल कारखाना के गेट संख्या 06 से आरंभ होने वाले जुलूस का नेतृत्व जदयू नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने किया. इसमें शामिल कार्यकर्ता […]

विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर के इरिमी से स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश को केंद्र सरकार द्वारा बंद करने के निर्णय के विरोध में जदयू ने रविवार की संध्या एक विशाल मशाल जुलूस निकाला. रेल कारखाना के गेट संख्या 06 से आरंभ होने वाले जुलूस का नेतृत्व जदयू नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने किया.

इसमें शामिल कार्यकर्ता केंद्र सरकार मुर्दावाद, नरेंद्र मोदी हाय हाय तथा रेलमंत्री सुरेश प्रभु हाय हाय के नारे लगा रहे थे. लगभग सौ की संख्या में हाथों में मशाल ले कर कार्यकर्ता जुबली वेल चौक पहुंचे. जहां नगर अध्यक्ष ने कहा कि एससीआरए को बचाना जदयू की पहली प्राथमिकता है. जिसकी पहल स्वयं ग्रामीण कार्य के बिहार के मंत्री शैलेश कुमार ने किया है.

उन्होंने चुनाव के वक्त भी एससीआरए को चुनावी मुद्दा बनाया था. बाद में उन्होंने रेलमंत्री तथा प्रधानमंत्री से इस संबंध में पत्राचार भी किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री से भी हस्तक्षेप करने की फरियाद की. एससीआरए का नामांकन चालू करने केलिए प्रधानमंत्री व रेलमंत्री से पहल करने का निवेदन किया. अब आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी साथ ही जमालपुर कारखाना को निर्माण कारखाना घोषित करने, यहां अप्रेंटिश व खलासी की बहाली चालू करने के लिए भी आंदोलन किया जायेगा.

प्रखंड अध्यक्ष विपिन सिंह ने कहा कि एससीआरए के मामले पर स्थानीय सांसद रहस्यमय चुप्पी साधे हुए है. मौके पर रामविलास दिवाकर, प्रमोद सिंह, रोहित सिन्हा, राजीव सिंह, संजय शर्मा, अनिल साह, विपिन राय, शमशेर आलम, रविरंजन मुख्य रूप से शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन