दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर राख

Updated:
विज्ञापन

दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर राख जमुई . नगर परिषद क्षेत्र के बोधवन तालाब के समीप शुक्रवार को देर रात्रि नवरंग मिष्टान भंडार में आग लग जाने से दुकान में रखा काउंटर समेत अन्य आवश्यक सामान जल कर राख हो गया. इस बाबत जानकारी देते हुए दुकान के मालिक संतोष […]

विज्ञापन

दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर राख जमुई . नगर परिषद क्षेत्र के बोधवन तालाब के समीप शुक्रवार को देर रात्रि नवरंग मिष्टान भंडार में आग लग जाने से दुकान में रखा काउंटर समेत अन्य आवश्यक सामान जल कर राख हो गया. इस बाबत जानकारी देते हुए दुकान के मालिक संतोष साह ने बताया कि दुकान में आग लगने की सूचना आसपास के लोगों और गश्ती कर रहे पुलिस के जवानों द्वारा मुझे दी गयी और मैंने आनन-फानन में दुकान पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया. उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह से दुकान का काउंटर समेत कई आवश्यक सामान भी जल गया. घटना को लेकर पीडि़त द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन