गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : बैठक करते अधिकारी प्रतिनिधि, तारापुर ————–गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर अनुमंडल सभागार में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र भारती की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में झंडोत्तोलन, झांकी, फैंसी मैच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर विचार विमर्श […]

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : बैठक करते अधिकारी प्रतिनिधि, तारापुर ————–गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर अनुमंडल सभागार में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र भारती की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में झंडोत्तोलन, झांकी, फैंसी मैच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया. मौके पर राजनीतिक, सामाजिक एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रात: 07:35 बजे अनुमंडल पदाधिकारी के आवास एवं 09:45 बजे मुख्य समारोह स्थल आरएस कॉलेज मैदान में ध्वजारोहण करने का निर्णय लिया गया. साथ ही परेड में मार्च पास्ट पुलिस जवान एवं स्कूली छात्र-छात्राएं भी करेंगे और सरकारी विभागों एवं विद्यालयों द्वारा विभिन्न विषयों पर समसामयिक झांकियां निकाली जायेगी. दोपहर में आरएस कॉलेज में प्रशासन एवं नागरिक के बीच फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया जायेगा. संध्या में स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. मौके पर डीसीएलआर पुष्पेश कुमार, एसडीपीओ टीएन विश्वास, पुलिस निरीक्षक कैलाश राम, प्रो. पुष्पेंद्र कुमार एवं तारापुर, असरगंज एवं संग्रामपुर के बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन