वर्ष 2015 में बरामद हुए 147 आग्नेयास्त्र व 461 कारतूस

Updated:
विज्ञापन

तीन इनामी अपराधी व आठ नक्सली की हुई गिरफ्तारी मुंगेर : वर्ष 2015 जहां जिले में आपराधिक घटनाओं के लिए सुर्खियों में रहा वहीं पुलिस ने कई उपलब्धियां भी हासिल की. विभिन्न आपराधिक मामलों में 5148 अपराधी गिरफ्तार किये गये. जबकि 147 हथियार बरामद हुए. जिसमें 107 अत्याधुनिक नाइन एमएम पिस्टल शामिल है. जबकि एक […]

विज्ञापन
तीन इनामी अपराधी व आठ नक्सली की हुई गिरफ्तारी
मुंगेर : वर्ष 2015 जहां जिले में आपराधिक घटनाओं के लिए सुर्खियों में रहा वहीं पुलिस ने कई उपलब्धियां भी हासिल की. विभिन्न आपराधिक मामलों में 5148 अपराधी गिरफ्तार किये गये. जबकि 147 हथियार बरामद हुए. जिसमें 107 अत्याधुनिक नाइन एमएम पिस्टल शामिल है.
जबकि एक देशी कारबाइन व एक देशी राइफल भी बरामद किये गये. पुलिस विभाग के लिए गत वर्ष कई मामलों में यादगार रहा. एक ओर जहां अपराधियों द्वारा हत्या दर हत्या कर पुलिस को चुनौती दी जाती रही. वहीं मुंगेर पुलिस ने अधिकांश आपराधिक मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों में डाला. गत वर्ष पुलिस ने एलआइसी अभिकर्ता सतीश शर्मा एवं भाजपा नेता पंकज वर्मा हत्याकांड में मोस्ट वांटेड अपराधी पवन मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा. वहीं वर्ष के अंत में कुख्यात जुगवा मंडल के दो भाई पातो मंडल व गौतम मंडल को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. इन दोनों के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा द्वारा राज्य सरकार को एक-एक लाख रुपये इनाम के लिए अनुशंसा भेजी गयी थी. किंतु इनाम की स्वीकृति मिलने से पहले ही दोनों भाइयों को दबोच लिया गया.
पकड़े गये कई इनामी अपराधी
पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जिले के कई इनामी अपराधी वर्षों बाद गिरफ्तार हुए. जिसकी तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी. इनामी अपराधियों में जमालपुर के रामपुर निवासी मनोज सिंह, नयारामनगर का पंकज कुमार व तौफिर का रामगुलाम यादव शामिल है. इन लोगों के गिरफ्तारी के लिए राज्य सरकार ने 25-25 हजार रुपये इनाम की घोषणा कर रखी थी. वैसे गिरफ्तारी की कड़ी में जुगवा मंडल के wूदो भाई पातो मंडल व गौतम मंडल भी गिरफ्तार किये गये.
कहते हैं पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि गत वर्ष 5148 अपराधी गिरफ्तार किये गये. जिसमें आठ नक्सली शामिल हैं. इसके साथ ही विभिन्न मामलों में 1045 कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी. जबकि 1 लाख 23 हजार 5 सौ जाली नोट भी पकड़े गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन