अपराधी की पस्तिौल से चली गोली से हवलदार घायल

Updated:
विज्ञापन

अपराधी की पिस्तौल से चली गोली से हवलदार घायल पिस्तौल व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : घायल हवलदार प्रतिनिधि : जमालपुर ——————शहर के जुबली बेल चौक पर अपराधी के पिस्तौल से चली गोली से सदर बाजार फाड़ी के हवलदार केदार प्रसाद घायल हो गया. गोली उसके दाहिना पैर में […]

विज्ञापन

अपराधी की पिस्तौल से चली गोली से हवलदार घायल पिस्तौल व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : घायल हवलदार प्रतिनिधि : जमालपुर ——————शहर के जुबली बेल चौक पर अपराधी के पिस्तौल से चली गोली से सदर बाजार फाड़ी के हवलदार केदार प्रसाद घायल हो गया. गोली उसके दाहिना पैर में लगी है और उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस ने अपराधी निशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि सदर बाजार स्थित एक चिकेन के दुकान पर आधे दर्जन अपराधी जमा होकर दुकानदार से चिकेन लेने को लेकर झंझट कर रहा था. इसकी सूचना जब सदर बाजार फाड़ी पुलिस को हुई तो मौके पर हवलदार केदार प्रसाद अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंच कर एक युवक को दबोच लिया. जबकि चार-पांच अन्य भागने में सफल रहा. पकड़ा गया युवक निशांत कुमार के पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल व आठ जिंदा कारतूस बरामद किया. निशांत छोटी केशोपुर हीरा लाल चौक का रहने वाला है. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि हवलदार केदार प्रसाद एक सिपाही के साथ गिरफ्तार अपराधी को रिक्शा से लेकर जमालपुर थाना जा रहा था. रिक्शा जब जुबली बेल चौक पर पहुंची तो गिरफ्तार युवक रिक्शा से कूद कर भागने का प्रयास किया. जिसे पकड़ने के क्रम में अपराधी से बरामद लोडेड पिस्तौल नीचे गिरा और फायर हो गया. पिस्तौल से निकली गोली केदार प्रसाद के दाहिने पैर के ठैहुने के समीप लगा. जिसमें वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन