मुंगेर व जमालपुर शहर में होंगी कुल 16 लाइसेंसी दुकानें
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : जिलाधिकारी ने कहा कि नयी उत्पाद नीति के तहत मद्य पान निषेध को प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बीच- बीच में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने कहा इससे लोगों जागरूक होने में मदद मिलेगी. जिले में अवैध रुप से शराब की बिक्री व दूसरे जिले से अवैध रूप से […]
विज्ञापन
मुंगेर : जिलाधिकारी ने कहा कि नयी उत्पाद नीति के तहत मद्य पान निषेध को प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बीच- बीच में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने कहा इससे लोगों जागरूक होने में मदद मिलेगी.
जिले में अवैध रुप से शराब की बिक्री व दूसरे जिले से अवैध रूप से लाने वालों पर भी कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए रेल पुलिस को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये जाने के साथ- साथ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट बनाये जायेंगे. साथ ही गंगा नदी में पुलिस द्वारा गश्ती की व्यवस्था की जायेगी, ताकि व्यवस्था बनी रहे.
मुंगेर में खुलेंगे डी-एडिक्शन सेंटर
जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा डी- एडिक्शन सेंटर खोला जायेगा. वैसे लोग जो नशा के आदी हो चुके हैं, उनके नशा मुक्ति के लिए उपचार किया जा सकेगा. यह सेंटर पूर्णत: जिलाधिकारी के नियंत्रण में काम करेगा. सेंटर के खोलने संबंधी अन्य प्रशासनिक व वित्तीय निर्णयों के लिए एक प्राधिकृत समिति का गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










